बाजार में लगातार दूसरे दिन खरीदारी का मूड, जानिये FNO में कमाई वाले ट्रेड्स

वायदा बाजार में आज HINDALCO, VEDL, INTELECT और NALCO में खरीदारी होती हुई नजर आई

अपडेटेड May 17, 2022 पर 2:23 PM
मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा ने कहा कि प्राइवेट बैंकिंग स्टॉक्स के अच्छी खरीदारी के चलते बैंक निफ्टी में तेजी देखने को मिल सकती है

बाजार में लगातार दूसरे दिन खरीदारी का मूड कायम है। निफ्टी एक बार फिर 16000 के ऊपर निकलने में कामयाब रहा है। आज बैंक निफ्टी के मुकाबले निफ्टी आउटपरफॉर्म कर रहा है। निफ्टी में कॉल राइटर्स ने अपने कदम पीछे खींचने शुरू कर दिए हैं। 15800 से लेकर 16200 तक कॉल राइटर्स ने अपने सौदे काटने शुरू कर दिए हैं। वहीं 16000 पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग दिख रही है। दूसरी ओर बैंक निफ्टी में 33800 और 34000 पर जोरदार पुट राइटिंग हो रही है

ऐसे में ऑप्शंस के आंकड़ों के जरिये हम समझने की कोशिश करेंगे कि इस हफ्ते के लिए राइटर्स कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारी एक्सपर्ट मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा हैं। शिवांगी ने अपनी दमदार कॉल्स के साथ शानदार कमाई वाला सस्ता ऑप्शन भी दिया।

वायदा बाजार में आज इन स्टॉक्स में दिखे LONG TRADES


HINDALCO, VEDL, INTELECT और NALCO

वायदा बाजार में आज इन स्टॉक्स में दिखी SHORT COVERING

LTTS, GSPL, RAIN और RIL

वायदा बाजार में आज इन स्टॉक्स में दिखे SHORT TRADES

AURO, CIPLA, TATA CONSUMER और JK CEMENT

निफ्टी की रेंज

आज दोपहर 12 के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 16400, 16500 और 16600 के लेवल्स पर नजर आये

आज दोपहर 12 के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 16400, 16500 और 16600 के लेवल्स पर नजर आये

बैंक निफ्टी की रेंज

आज दोपहर 12 के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 34500, 34700 और 35200 के लेवल्स पर नजर आये

आज दोपहर 12 के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 34200, 34300 और 34400 के लेवल्स पर नजर आये

मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा की निफ्टी और बैंक निफ्टी पर सलाह

शिवांगी सरडा ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों की कमजोरी के बाद से हम पिछले 3 दिनों से बाजार में कुछ रिकवरी के संकेत देख रहे हैं। आज निफ्टी में तेजी नजर आ रही है। इसके स्टक्चर के हिसाब से लगता है अब इसमें बुल्स की पकड़ मजबूत हो सकती है। वहीं निफ्टी में 15900 पर सपोर्ट दिखाई दे रहा है।

शेयर बाजार के खेल में एक खिलाड़ी ने 1 दिन में कमाया 13.61% का रिटर्न, जानें आज कहां लगाया दांव

बैंक निफ्टी पर शिवांगी ने कहा कि इसमें पिछले 2-3 दिनों से अच्छी मजबूती बढ़त नजर आ रही है और ये मजबूती से कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि यदि ये 34000 के लेवल के ऊपर टिकता है तो इसमें 34500 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। वहीं इसमें 33750 और 33800 पर अहम सपोर्ट भी नजर आ रहा है। लेकिन जिस हिसाब से आज प्राइवेट बैंकिंग स्टॉक्स परफॉर्म कर रहे हैं इसमें तेजी देखने को मिल सकती है।

शिवांगी सरडा के पसंदीदा स्टॉक्स

JSPL May Fut : खरीदें, लक्ष्य- 500 रुपये, स्टॉपलॉस-465 रुपये

ITC May Fut : खरीदें, लक्ष्य- 272 रुपये, स्टॉपलॉस-257 रुपये

Deepak Nitrite May Fut : खरीदें, लक्ष्य- 2120 रुपये, स्टॉपलॉस-2000 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शन: Tata Chemicals

शिवांगी ने कहा सस्ते ऑप्शन के रूप में कमाई करने के लिए निवेशकों को टाटा केमिकल्स के मई सीरीज की 960 के स्ट्राइक वाली कॉल 18 से 19 रुपये के स्तर खरीदनी चाहिए। इसमें 5 रुपये नीचे का स्टॉपलॉस लगाएं। इस कॉल में 10 रुपये के लक्ष्य ऊपर की तरफ देखने को मिल सकते हैं यानी कि ये कॉल 29 रुपये तक चढ़ सकती है।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।