शेयर बाजार के खेल में एक खिलाड़ी ने 1 दिन में कमाया 13.61% का रिटर्न, जानें आज कहां लगाया दांव

मनीष शर्मा की पहले दिन की टॉप कॉल MCX रही जिसने 7.2% का रिटर्न दिया

अपडेटेड May 17, 2022 पर 1:15 PM
विभोर वार्ष्णेय के सुझाये स्टॉक्स पहले दिन की समाप्ति पर ने 13.61% का रिटर्न दिया

सीएनबीसी-आवाज़ पर शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में नया हफ्ता आज से शुरू हो रहा है। आज से फिर 3 नए खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते Sharekhan by BNP Paribas के गौरव रत्नपारखी, LearnMarketsOnline.com के मनीष शर्मा और Vighnahara Investment के विभोर वार्ष्णेय के बीच मुकाबला होगा। गौरव रत्नपारखी पहली बार इस खेल का हिस्सा बन रहे हैं। इसमें आप चाहें तो अपनी सूझ-बूझ से कमाई के करने के लिए सावधानी भरे हुए ट्रेड ले सकते हैं।

KHILADI Top Call DAY-1

पहले दिन की गौरव रत्नपारखी की टॉप कॉल BANK OF BARODA रही जिसने 3% का रिटर्न दिया

पहले दिन की मनीष शर्मा की टॉप कॉल MCX रही जिसने 7.2% का रिटर्न दिया


पहले दिन की विभोर वार्ष्णेय की टॉप कॉल VARROC ENGG रही जिसने 5.5% का रिटर्न दिया

KHILADI DAY-1 RETURN

पहले दिन की समाप्ति पर गौरव रत्नपारखी के सुझाये स्टॉक्स ने 0.77% का रिटर्न दिया

पहले दिन की समाप्ति पर मनीष शर्मा के सुझाये स्टॉक्स ने 2.92% का रिटर्न दिया

पहले दिन की समाप्ति पर विभोर वार्ष्णेय के सुझाये स्टॉक्स ने 13.61% का रिटर्न दिया

एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

Sharekhan के गौरव रत्नपारखी का कमाईवाला स्टॉकः BUY L&T Infotech

गौरव ने कहा कि इसमें 4205 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 4620 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 4050 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

LearnMarketsOnline.com के मनीष शर्मा का कमाईवाला शेयरः SELL Bharti Airtel

मनीष ने इस स्टॉक में 700 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 721 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 650 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

Vighnahara Investment के विभोर वार्ष्णेय का कमाईवाला स्टॉकः BUY Oil India

विभोर ने कहा कि इस स्टॉक में 232 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 251 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 226 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

टाटा ग्रुप के इन दो शेयरों ने 2 साल में दिया 340% तक का रिटर्न, क्या आपके पैसे भी हुए डबल?

Sharekhan के गौरव रत्नपारखी का कमाईवाला स्टॉकः BUY RCF

गौरव ने कहा कि इसमें 86.4 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 95.5 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 84 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

LearnMarketsOnline.com के मनीष शर्मा का कमाईवाला शेयरः SELL IOC

मनीष ने इस स्टॉक में 123 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 127 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 112 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

Vighnahara Investment के विभोर वार्ष्णेय का कमाईवाला स्टॉकः BUY Jindal Saw

विभोर ने कहा कि इस स्टॉक में 84 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 93 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 81 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।