दो महीने से अधिक समय तक बिकवाली झेलने के बावजूद कुछ भारतीय शेयरों ने पिछले दो वर्षों में शानदार रिटर्न दिये हैं। खासकर 23 मार्च 2020 को बाजार के निचले स्तर पर जाने के बाद कुछ शेयरों ने जोरदार रिटर्न दिया है। टाटा स्टील (Tata Steel) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services (TCS) के शेयर उनमें से एक हैं।
फिलहाल के मंदी वाले बाजारों में टाटा समूह के ये दो शेयर अपने 52-हफ्ते के निचले स्तर के करीब आ गए हैं। हालांकि इन दोनों शेयरों ने अभी भी पिछले दो वर्षों में अपने शेयरधारकों के पैसे को दोगुना कर दिया है।
TCS शेयर के भाव का लेखा-जोखा
TCS के शेयर अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर 3036 रुपये के करीब हैं, जो अपने मौजूदा स्तरों से लगभग 350 रुपये कम है। हालाँकि, अगर हम मार्च 2020 में बाजार के निचले स्तर के बाद TCS के शेयर के भाव के लेखा-जोखा को देखें, तो टाटा समूह का यह स्टॉक अभी भी एक मजबूत पोर्टफोलियो स्टॉक दिखता है क्योंकि यह पिछले दो वर्षों में अपने निवेशकों के पैसे को दोगुना करने में कामयाब रहा है।
TCS शेयर के भाव के आंकड़ों के अनुसार यह स्टॉक 3 अप्रैल 2020 को NSE पर 1654 रुपये पर बंद हुआ था, जबकि TCS के शेयर का भाव आज 3385 रुपये है, जो लगभग दो वर्षों में लगभग 105 प्रतिशत बढ़ गया है। इसलिए टीसीएस के शेयरों ने अपने 52-हफ्ते के निचले स्तर के करीब तक गिरावट दिखाने के बावजूद अपने शेयरधारकों के पैसे को दोगुना कर दिया है।
Tata Steel के भाव का लेखा-जोखा
मिंट में छपी खबर के मुताबिक टाटा स्टील पिछले एक महीने में करीब 18 प्रतिशत चढ़ा है। कमोडिटी की कीमतों में रिकॉर्ड ऊंचाई पर तेजी आने के बाद यह स्टॉक भारी बिकवाली के दौर से गुजर रहा है। सोमवार को टाटा स्टील के शेयर का भाव एनएसई पर 1094 रुपये के इंट्राडे लो स्तर पर था। ये भाव एनएसई पर इसके 52-हफ्ते के निचले स्तर 1050 रुपये से 44 रुपये ऊपर है। सोमवार को टाटा स्टील का शेयर एनएसई पर 1109 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अगर हम पिछले दो वर्षों में इस मेटल शेयर की रैली को देखें तो पिछले दो वर्षों में स्टॉक ने 340 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। टाटा स्टील के शेयर के भाव के आंकड़ो के अनुसार यह 3 अप्रैल 2020 को एनएसई पर 253 रुपये पर बंद हुआ था। जबकि यह सोमवार को 1109 रुपये पर बंद हुआ था। इसलिए हाल के बिकवाली में बुरी तरह प्रभावित होने के बावजूद, लगभग दो वर्षों में इसमें प्रति शेयर 856 रुपये का इजाफा हुआ है।
इस प्रकार मार्च 2020 में बाजार बॉटम लेवल पर पहुंचने के बाद से इन दोनों टाटा समूह के स्टॉक्स ने 52-हफ्ते के निचले स्तर के करीब होने के बावजूद अपने शेयरधारकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)