Buzzing Stocks:आज सुर्खियों में रहने वाले LIC, Max Healthcare, IRB Infra और अन्य स्टॉक्स

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है

अपडेटेड May 17, 2022 पर 9:19 AM
मैक्स हेल्थकेयर के बोर्ड ने Alps Hospital और Max Hospitals की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों के विलय को मंजूरी दे दी है

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

LIC and PSU Stocks

आज एलआईसी की लिस्टिंग के पहले पीएसयू स्टॉक्स फोकस में हैं। ग्रे मार्केट प्रीमियम प्रति शेयर 30 रुपये डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहे हैं। वैश्विक इक्विटी बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच एक्चेंजों पर एलआईसी की आज सपाट या निगेटिव में लिस्टिंग हो सकती है।


Indigo

डीजीसीए ने प्रथम दृष्टया रांची हवाई अड्डे पर इंडिगो द्वारा विशेष बच्चे (special child) को संभालने की गतिविधि को अनुचित पाया। डीजीसीए इंडिगो को स्पष्टीकरण के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करेगा। फर्म ने कहा कि वह इस मामले का उचित समय पर जवाब देगी।

Aditya Birla Capital

आदित्य बिड़ला कैपिटल ने एक्सचेंजों से कहा कि फर्म को व्हिसलब्लोअर शिकायत मिली है जहां आदित्य बिड़ला सन लाइफ और कर्मचारियों के खिलाफ आरोप लगाए गए थे। फर्म ने कहा कि शिकायत की जांच कर रही एक स्वतंत्र समिति को किसी भी आरोप में कोई दम नजर नहीं आया। फर्म ने यह भी कहा कि शिकायत में सीईओ अजय श्रीनिवासन के खिलाफ आरोप नहीं लगाए गए हैं।

Hot Stocks: दो-तीन हफ्तों में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, लेमन ट्री होटल्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में दिखेगी 13% की अपसाइड, जानिये कैसे?

Max Healthcare

मैक्स हेल्थकेयर ने एक्सचेंजों से कहा है कि उसके बोर्ड ने आल्प्स हॉस्पिटल (Alps Hospital) और मैक्स हॉस्पिटल्स (Max Hospitals) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों के विलय को मंजूरी दे दी है।

KEC International

केईसी इंटरनेशनल को 1150 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। केईसी इंटरनेशनल को 1150 करोड़ रुपये के ये ऑर्डर उसके विविध बिजनेस के लिए मिले हैं।

IRB Infra

एक्सचेंजों से आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ने कहा है कि उसका अप्रैल महीने का कुल टोल कलेक्शन मार्च में 306.66 करोड़ रुपये के मुकाबले 327 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल अप्रैल में कुल टोल कलेक्शन 196.64 करोड़ रुपये रहा था।

Raymond

रेमंड ने एक्सचेंजों को बताया कि सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही के लिए कंपनी का मुनाफा 265 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 59 करोड़ रुपये रहा था। वहीं सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही के लिए कंपनी की आय 44 प्रतिशत बढ़कर 1958 करोड़ रुपये रही।

VIP Industries

वीआईपी इंडस्ट्रीज ने एक्सचेंजों को बताया कि सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही के लिए कंपनी का मुनाफा 12 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी को 4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही के लिए कंपनी की आय बढ़कर 356 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 243 करोड़ रुपये रही थी।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।