निफ्टी ने सोमवार को छह दिन की गिरावट का सिलसिला रोक दिया। कल यानी 16 मई को यह 60 अंक बढ़कर 15,842 के स्तर पर बंद हुआ। निचले स्तर की शुरुआत के बाद, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों की वजह से बेंचमार्क इंडेक्स दिन के दौरान रिकवरी देखने को मिली।
निफ्टी ने सोमवार को छह दिन की गिरावट का सिलसिला रोक दिया। कल यानी 16 मई को यह 60 अंक बढ़कर 15,842 के स्तर पर बंद हुआ। निचले स्तर की शुरुआत के बाद, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों की वजह से बेंचमार्क इंडेक्स दिन के दौरान रिकवरी देखने को मिली।
निफ्टी ने कल 15,735 के स्तर के आसपास ट्रिपल बॉटम बनाया और मार्च 2022 में बनाए गए 15,671 के लो की तुलना में हायर लो बनाया। इसने सोमवार को डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया जो अनिश्चितता का संकेत देता है। यदि निफ्टी डोजी कैंडल स्टिक पैटर्न के 15,978 के उच्च स्तर से ऊपर बंद होता है, जो स्तर 5 दिनों के ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) के साथ मेल खाता है, तो इसे एक बुलिश शॉर्ट टर्म ट्रेंड रिवर्सल माना जाएगा।
HDFC Securities के नंदीश शाह की अगले 2-3 हफ्तों के लिए बाय कॉल्स जिसमें दिख सकता है जोरदार उछाल
Lemon Tree Hotels: Buy | LTP: Rs 63 | Stop-Loss: Rs 59 | Target: Rs 70 | Return: 11 percent
स्टॉक का भाव में डेली चार्ट पर ब्रेक आउट देखने को मिला जहां यह पिछले पांच दिनों में हाय वॉल्यूम के साथ उच्चतम स्तर पर बंद हुआ है। स्टॉक का भाव अपने 5 और 20 डेज ईएमए से ऊपर बंद होने के कारण शॉर्ट टर्म ट्रेंड में तेजी देखने को मिली।
आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) ऑसिलेटर में अपवर्ड स्लोपिंग दिख रही है और 50 से ऊपर है। इससे स्टॉक के मौजूदा अपट्रेंड में मजबूती का संकेत दिखाई देता है।
Bharat Electronics: Buy | LTP: Rs 226.85 | Stop-Loss: Rs 215 | Target: Rs 245 | Return: 8 percent
यह स्टॉक 26 अप्रैल, 2022 के बाद पहली बार अपने 5 डे ईएमए से ऊपर बंद हुआ जिससे स्टॉक का शॉर्ट टर्म ट्रेंड तेजी से बदल गया। स्टॉक का प्राइमरी ट्रेंड पॉजिटिव है क्योंकि यह अपने 100 और 200 डेज ईएमए से ऊपर कारोबार कर रहा है।
स्टॉक का भाव हाल के हाई से लगभग 15 प्रतिशत करेक्ट हुआ है। ये वीकली चार्ट पर अपवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन सपोर्ट के करीब पहुंच गया है। आरएसआई और एमएफआई (मनी फ्लो इंडेक्स) ऑसिलेटर बढ़ना शुरू हो गया है, जो स्टॉक में मजबूती का संकेत देता है।
ICICI Securities: Buy | LTP: Rs 487 | Stop-Loss: Rs 460 | Target: Rs 550 | Return: 13 percent
स्टॉक का शॉर्ट टर्म ट्रेंड तेज हो गया क्योंकि यह इस साल 20 अप्रैल के बाद पहली बार हायर वॉल्यूम के साथ अपने 5 डे ईएमए से ऊपर बंद हुआ। RSI और MFI जैसे मोमेंटम ऑसिलेटर्स ओवरसोल्ड जोन से बाहर निकल गए हैं और बढ़ने लगे हैं। इससे आने वाले दिनों में स्टॉक प्राइस में बुलिश ट्रेंड रिवर्सल की उच्च संभावना नजर आती है।
उपरोक्त टेक्निकल इंडिकेटर्स को ध्यान में रखते हुए स्टॉक का भाव हाल के हाई से लगभग 25 प्रतिशत करेक्ट हुआ है। इसलिए हम मानते हैं कि अल्पावधि के लिए इसमें खरीदारी का मौका बन रहा है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।