Get App

Buzzing Stocks: आज सुर्खियों में रहेंगे HCL Tech, नेस्ले इंडिया, टाटा एलेक्सी और अन्य स्टॉक्स, जानिए वजह

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 21, 2022 पर 10:15 AM
Buzzing Stocks: आज सुर्खियों में रहेंगे HCL Tech, नेस्ले इंडिया, टाटा एलेक्सी और अन्य स्टॉक्स, जानिए वजह
आज सुर्खियों या फोकस में रहने वाले स्टॉक्स

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

Results on April 21: आज यानी गुरूवार 21 अप्रैल 2022 को HCL Tech, Nestle India, ICICI Lombard General Insurance Company, L&T Technology Services, Tata Communications, CRISIL, Cyient, Rallis India, Sasken Technologies, Shiva Cement, Betala Global Securities, Rajratan Global Wire, Roni Households, Shukra Jewellers, S&T Corporation और Trident Texofab आदि कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी।

Tata Consultancy Services

टीसीएस अब financial services partner के लिए माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड के रूप में सेवाएं देगी। कंपनी वित्तीय सेवाओं के समाधान के लिए माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड के साथ वित्तीय सेवा फर्मों को ग्रोथ और ट्रांसफॉर्मेशन में तेजी लाने में मदद करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें