Buzzing Stocks:आज सुर्खियों में रहने वाले Infosys, Wipro, Gillette India, NHPC और अन्य स्टॉक्स

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-

अपडेटेड Feb 25, 2022 पर 9:09 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले स्टॉक्स

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

Wipro: कंपनी ब्राजील में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाएगी। कंपनी ग्राहकों को क्लाउड सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने के लिए अगले वित्तीय वर्ष में ब्राजील में 500 से अधिक नए प्रोफेशनल्स को नियुक्त करेगी। पिछले एक साल में शेयर में 27 प्रतिशत की तेजी आई है। लेकिन पिछले एक महीने में इसमें 6 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

Infosys: कंपनी ने metaverse foundry लॉन्च की। दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी ने अपने ग्राहकों, वर्कप्लेस, प्रोडक्ट्स और ऑपरेशंस को आसान और तेज करने के लिए मेटावर्स फाउंड्री लॉन्च की है। इन्फोसिस मेटावर्स फाउंड्री कंपनी की लिविंग लैब्स का एक अभिन्न अंग है। ये उभरती प्राथमिकताओं और बाजार के रुझानों के अनुकूल एंटरप्राइजेस के लिए डिजिटल इनोवेशन एजेंडा चला रही है। पिछले एक साल में इस शेयर ने 32 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।


सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

Gillette India: एलआईसी ने शेयर खरीदे हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम ने 23 फरवरी को खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से कंपनी में 2,000 इक्विटी शेयर खरीदे। इसके साथ, कंपनी में एलआईसी की हिस्सेदारी अब 5 प्रतिशत हो गई है, जो पहले 4.99 प्रतिशत थी। पिछले एक साल में स्टॉक में 11 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। पिछले एक हफ्ते में इसमें 4 प्रतिशत की गिरावट आई है।

NHPC: एचडीएफसी बैंक के साथ फैसिलिटी एग्रीमेंट किया। फर्म ने 10 साल के के लिए 540 मेगावाट क्षमता वाले चमेरा-I पावर स्टेशन की इक्विटी पर रिटर्न को सुरक्षित करने के लिए एचडीएफसी बैंक के साथ एक फैसिलिटी एग्रीमेंट किया। स्टॉक ने हाल के दिनों में वोलाटिलिटी दिखी है। पिछले एक सप्ताह में इसमें 9 प्रतिशत की गिरावट आई है लेकिन पिछले वर्ष में 15 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

Linde India: सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 19.4 प्रतिशत बढ़ा; रेवेन्यू 35.5 प्रतिशत बढ़ा। सालाना आधार पर औद्योगिक गैस कंपनी ने दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड मुनाफा 19.4 प्रतिशत बढ़कर 67.8 करोड़ रुपये रहा। इसी अवधि के दौरान रेवन्यू 35.5 प्रतिशत बढ़कर 644.1 करोड़ रुपये हो गया। फर्म ने कहा कि बोर्ड ने दिसंबर 2021 को समाप्त वर्ष के लिए प्रति शेयर 13.50 रुपये का कुल डिविडेंड घोषित किया है। पिछले एक साल में स्टॉक में 89 प्रतिशत की तेजी आई है। पिछले एक महीने में शेयर सपाट कारोबार कर रहा है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।