शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।
जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-
ITC- ITC मैनेजमेंट ने कारोबार के पुनर्गठन ( restructuring) से इनकार नहीं किया है। कंपनी के चेयरमैन SANJIV PURI ने कहा है कि FMCG कारोबार के डीमर्जर और आईटी सब्सिडियरी (IT subsidiary)की लिस्टिंग पर विचार के लिए कंपनी तैयार है। कंपनी कारोबार में विस्तार के लिए अगले 3 सालों में 10,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश करेगी।
ITC के चेयरमैन संजीव पुरी (Sanjiv Puri) ने इन्वेस्टर डे पर ये संकेत दिए हैं। उन्होंने ये संकेत भी दिए हैं कि FMCG और IT कारोबार में नई कंपनियां खरीदने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए 3 साल में 10000 करोड़ रुपए का निवेश करेंगे। इसमें से 35-40 फीसदी रकम FMCG कारोबार के ग्रोथ में खर्च की जाएगी। वहीं, 25-30 फीसदी रकम पेपरबोर्ड और 10 फीसदी होटल कारोबार पर खर्च होगी।
बाकी रकम का निवेश एग्री कारोबार में किया जाएगा। कंपनी की तरफ से होटल कारोबार के डीमर्जर की योजना रद्द नहीं की गई है। कंपनी ने कहा है कि होटल इंडस्ट्री में रिकवरी के बाद डीमर्जर पर काम किया जाएगा।
MOLD-TECH PACKAGING- Mold-Tek Packaging ने QIP इश्यू लॉन्च किया है। कंपनी QIP से 104 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी ने QIP करीब 9% डिस्काउंट के साथ 722.40 फ्लोर प्राइस तय किया गया है।
PAYTM- PAYTM का एंकर लॉक इन आज खत्म होगा। एंकर निवेशक शेयर बेच सकेंगे। PAYTM ने एंकर निवेशकों से 8235करोड़ रुपये जुटाए थे। बता दें कि CPPIB, BlackRock, GIC का 2516 करोड़ रुपये निवेश रहा है। कुल 122 एंकर निवेशकों ने इस शेयर में पैसे लगाए थे।
NYKAA- - कंपनी ने ग्राहकों के लिए 'ModiFace' सुविधा शुरू की है। AI के जरिए L'Oreal के वर्चुअल प्रोडक्ट इस्तेमाल कर सकेंगे । कंपनी को नई टेक्नोलॉजी से बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
WTO ने कहा है कि भारत में शुगर सब्सिडी व्यापार नियमों का उल्लघंन हुआ है। WTO पैनल की रिपोर्ट पर वाणिज्य मंत्रालय का बयान आया है। WTO पैनल की रिपोर्ट का शुगर पॉलिसी पर असर नहीं होगा।
HDFC - HDFC ने Ansal Housing के 50 लाख शेयर बेचे है। गिरवी रखी 8.42% हिस्सेदारी बेची है।
BURGER KING - फंड जुटाने को लेकर आज बोर्ड बैठक होगी।
Deepak Nitrite- 22 दिसंबर को फंड जुटाने पर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक होगी।
RIL- RIL के क्लीन एनर्जी कारोबार में Saudi Aramco निवेश कर सकता है। Saudi Aramco समेत कई निवेशकों की सोलर कारोबार में दिलचस्पी दिखाई है। Reliance New Energy Solar निवेशक आ सकते हैं।
Infosys- Infosys की सब्सिडियरी ने Singtel का डिलीवरी सेंटर खरीदा है। मलेशिया में Singtel का डिलीवरी सेंटर खरीदा है।