Get App

Buzzing Stocks:आज ऐक्शन में रहने वाले TCS, Kesoram Industries, UltraTech Cement और अन्य स्टॉक्स

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 12, 2022 पर 10:23 AM
Buzzing Stocks:आज ऐक्शन में रहने वाले TCS, Kesoram Industries, UltraTech Cement और अन्य स्टॉक्स
आज सुर्खियों या फोकस में रहने वाले स्टॉक्स

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

Results on April 12 | आज यानी 12 अप्रैल को Anand Rathi Wealth, GM Breweries, Hathway Cable & Datacom, Tinplate Company of India, Evexia Lifecare और Gayatri Bioorganics आदि कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी।

TCS

कंपनी ने मार्च 2022 को समाप्त तिमाही के लिए 9,926 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया। सालाना आधार पर इसमें 7.4 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली। मार्च 2022 तिमाही के दौरान रेवन्यू 15.8 प्रतिशत सालाना आधार पर बढ़कर 50,591 करोड़ रुपये हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें