Get App

Motilal Oswal ने जताया भरोसा, CAMS के शेयरों में दिखी जोरदार तेजी

आगे आने वाले दशक में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में सालाना आधार पर 15 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिलेगी। जिसका फायदा CAMS जैसी कंपनियों को मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 12, 2022 पर 4:31 PM
Motilal Oswal ने जताया भरोसा, CAMS के शेयरों में दिखी जोरदार तेजी
कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 70 फीसदी के आसपास है। देश के टॉप 5 म्यूचुअल फंड में से 4 म्यूचुअल फंड कंपनी के ग्राहक सूची में शामिल हैं।

कंप्यूटर एज मैनजेमेंट सर्विसेज (CAMS) के शेयरों में आज अच्छी तेजी देखने को मिली है। घरेलू ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक की कवरेज बाय रेटिंग के साथ शुरू की है। मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि इस शेयर में अगले 12 महीने में 3000 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। जो कि वर्तमान स्तर से 22 फीसदी की तेजी दिखाता है।

बता दें कि आज के कारोबार में यह स्टॉक NSE पर 115.40 रुपये यानी 4.69 फीसदी की बढ़त के साथ 2,576.35 रुपये पर क्लोज हुआ है। गौरतलब है कि CAMS के शेयर हाल ही में लिस्ट हुए थे। ये भारत के रजिस्ट्रार एंड ट्रांसपर एजेंट इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 70 फीसदी के आसपास है। देश के टॉप 5 म्यूचुअल फंड में से 4 म्यूचुअल फंड कंपनी के ग्राहक सूची में शामिल हैं। जबकि देश के 15 टॉप म्यूचुल फंडों में से 10 म्यूचुअल फंड कंपनी के ग्राहकों में शामिल हैं।

Multibagger बना इस होटल कंपनी का स्टॉक, एक साल में निवेशकों को दिया 104% का रिटर्न

मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि देश में म्यूचुअल फंड कारोबार का विस्तार सिर्फ आबादी के 16 फीसदी हिस्से तक है। जबकि इसका ग्लोबल औसत 63 फीसदी है। ऐसे में अनुमान है कि आगे आने वाले दशक में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में सालाना आधार पर 15 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिलेगी। जिसका फायदा CAMS जैसी कंपनियों को मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें