चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी (Cholamandalam Investment and Finance Company Ltd) ने वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी करते हुए 71 प्रतिशत मुनाफा दर्ज किया। कंपनी की आय में इजाफा देखने को मिला। नतीजों के बाद आज बाजार में इस स्टॉक में पॉजिटिव रुझान देखने को मिले।
इस कंपनी के शेयर में आज दोपहर 2.43 बजे के दौरान 4.55 प्रतिशत या 31.90 रुपये की तेजी आई है। उस समय ये स्टॉक एनएसई पर 732.60 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
BROKERAGES ON CHOLA FINANCE
CLSA की CHOLA FINANCE पर राय
CLSA ने CHOLA FINANCE पर राय देते हुए कहा कि कंपनी का डिस्बर्समेंट मजबूत रहा है। कंपनी के GNPA में भी सुधार नजर आया। इतना ही नहीं कंपनी के सभी प्रोडक्ट सेगमेंट्स में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली। इसका एसेट क्वालिटी परफॉर्मेंस अच्छा रहा और तिमाही आधार पर बढ़ता हुआ दिखा। कंपनी के मजबूत ग्रोथ आउटलुक से इसकी रीरेटिंग की संभावना बन रही है। सीएलएसए ने स्टॉक पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए 820 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
MS की CHOLA FINANCE पर राय
MS ने CHOLA FINANCE पर राय देते हुए कहा कि कंपनी की लोन ग्रोथ और PPoP दोनों मजबूत रहे हैं। इसके नतीजे अनुमान से रहे हैं। MS ने कहा कि उन्होंने इस स्टॉक पर इक्वल-वेट रेटिंग दी है। इसके साथ ही इस पर 725 रुपये का टारगेट प्राइस भी दिया है।
बता दें कि सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही के लिए कंपनी का नेट प्रॉफिट 71% बढ़कर 562 रुपये रहा जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 328.6 करोड़ रुपये रहा था।
सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही के लिए कंपनी की NII 19% बढ़कर 1,639.6 रुपये रही जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी NII 1,378.1 करोड़ रुपये रही थी।
वहीं तिमाही आधार पर कंपनी का ग्रॉस एनपीए 6.8% से घटकर 6.3% रहा जबकि कंपनी का नेट एनपीए 4.9% से घटकर 4.4% रहा।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)