घरेलू फंड्स और FII द्वारा इन दो स्टॉक्स में पोजीशन बनाने से डीलर्स ने दोनों शेयरों में कराई जोरदार खरीदारी

डीलर्स का मानना है कि इस स्टॉक में 750-760 रुपये प्रति शेयर के लक्ष्य मूल्य देखने को मिल सकते हैं

अपडेटेड Aug 01, 2022 पर 6:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डीलर्स को लगता है कि इस गेमिंग स्टॉक में 4-5 प्रतिशत की ट्रेडिंग अपसाइड देखने को मिल सकती है

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-


GNFC

डीलिंग रूम्स में आज डीलर्स द्वारा दो स्टॉक्स अपने क्लाइंट्स को बताये गये। दोनों में ही डीलर्स ने खरीदारी की राय दी। यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले के कहा कि डीलर्स द्वारा आज GNFC के शेयर में BTST करने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने का सुझाव दिया गया। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 750-760 रुपये प्रति शेयर के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इस स्टॉक में आज घरेलू फंड्स द्वारा भी खरीदारी की गई है जिससे डीलर्स ने इसमें खरीदारी की सलाह दी है।

CHOLA FINANCE नतीजों के बाद आज 4% से ज्यादा चढ़ा, ब्रोकरेजेज से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करें होल्ड

Delta Corp

दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज गेमिंग कंपनी के स्टॉक पर दांव खेला है। यतिन ने कहा कि इस स्टॉक में डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को पोजीशनल खरीदारी करने को कहा है। डीलर्स का मानना है कि इस स्टॉक में 4-5 प्रतिशत की ट्रेडिंग अपसाइड देखने को मिल सकती है। इस शेयर में आज FII की तरफ से शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है लिहाजा डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में तेजी नजर आयेगी।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।