सरकारी कंपनी कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Container Corporation Of India (CONCOR) के पहली तिमाही के नतीजे अच्छे रहे। मुनाफा करीब 15 परसेंट बढ़ा। आय भी 10 परसेंट उछली। कंपनी के अच्छे नतीजों को बाजार ने भी पसंद किया। आज सुबह 10.06 बजे एनएसई पर ये स्टॉक 2.53 प्रतिशत चढ़कर 696.65 रुपये पर कारोबार करता हुआ नजर आया।
आंकड़ों की बात करें तो सालाना आधार पर पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 14.6% बढ़कर 297.1 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 259.2 करोड़ रुपये रहा था।
सालाना आधार पर पहली तिमाही में कंपनी की आय 9.6% बढ़कर 1,994 करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी की आय 1,819 करोड़ रुपये रही थी।
सालाना आधार पर पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA 9.3% बढ़कर 478.8 करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का EBITDA 438.2 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की मार्जिन 24.08% से घटकर 24.01% रही।
Nomura ने CONCOR पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके लिए 785 रुपये प्रति शेयर का टारगेट फिक्स किया है। उनका कहना है कि वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे अनुमान से 3 प्रतिशत अधिक रहे हैं। लैंड लाइसेंस फी और अन्य खर्चों की वजह से EBITDA Margin पर असर हुआ। हालांकि EBITDA Margin 23.9% रही जो कि अनुमान से 100 bps ऊपर रही।
MORGAN STANLEY की CONCOR पर राय
MORGAN STANLEY ने CONCOR पर निवेश राय देते हुए इस पर इक्वल वेट रेटिंग दी है। उन्होंने इस शेयर के लिए 628 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। उनका कहना है कि लैंड लाइसेंस फी अुनमान से कम रहने, कर्मचारी लागत और अन्य खर्चों में कमी के चलते पहली तिमाही के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। पहली तिमाही में कंपनी का हैंडलिंग वॉल्यूम 2 प्रतिशत अधिक, Exim वॉल्यूम 4 प्रतिशत नीचे और घरेलू वॉल्यूम 29 प्रतिशत अधिक रहा। वहीं पहली तिमाही के लिए लैंड लाइसेंस फी 95.6 करोड़ रुपये रही।
आज बाजार बंद होने के समय एनएसई पर CONCOR का शेयर 0.95 प्रतिशत या 6.45 रुपये बढ़कर 685.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)