Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने आज बैंक निफ्टी और निफ्टी दोनों में शॉर्ट पोजीशन लेने की राय दी है
वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में कंसोलिडेशन दिख रहा है। इंडेक्स शुरुआती बढ़त कायम नहीं रख पाए। हालांकि ये छोटे दायरे में घूमते दिख रहे हैं। ऐसे में हम ऑप्शंस के आंकड़ों के जरिये ये समझने की कोशिश करेंगे कि राइटर्स आज वीकली एक्सपायरी के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत हैं। प्रशांत ने शानदार कॉल्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी दिया।
NIFTY में राइटर्स की रेंज
आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 16000, 16100 और 16200 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 16000, 15900 और 15800 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
NIFTY BANK में राइटर्स की रेंज
आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 35000, 35100 और 35200 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 34500, 34600 और 34700 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत की बाजार पर राय
प्रशांत सावंत ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि निफ्टी में शॉर्ट पोजीशन लेनी चाहिए। जिनके पास पहले से शॉर्ट है वे 16080 के स्टॉपलॉस के साथ इसमें बने रह सकते हैं। इसमें 15800 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि शायद कल तक इसमें 15700 के स्तर भी नजर आ सकते हैं।
बैंक निफ्टी पर बोलते हुए प्रशांत ने कहा कि इसमें भी मुझे कमजोरी नजर आ रही है। बैंक निफ्टी में शॉर्ट पोजीशन बनाई जा सकती है। इसमें 35075 के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करें। इसमें यहां से 600 अंकों की गिरावट नजर आ सकती है। उन्होंने कहा कि बैंक निफ्टी में 34200 के स्तर भी देखने को मिल सकते हैं।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के आज के दमदार ट्रेड्स
Axis Bank July Fut : बेचें-670 रुपये, लक्ष्य-630 रुपये, स्टॉपलॉस-685 रुपये
Laurus Labs July Fut : खरीदें-521 रुपये, लक्ष्य-565 रुपये, स्टॉपलॉस-495 रुपये
Granules India July Fut : खरीदें-308 रुपये, लक्ष्य-345 से 350 रुपये, स्टॉपलॉस-295 रुपये
प्रशांत सावंत का सुझाया सस्ता ऑप्शन जो दिलाएगा तगड़ा मुनाफाः L&T Infotech
प्रशांत ने कहा कि उन्होंने सस्ता ऑप्शन के लिए आज आईटी सेक्टर का स्टॉक चुना है। आईटी सेक्टर के एलएंडटी इंफोटेक में कमाई के मौके नजर आ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस स्टॉक की जुलाई की एक्सपायरी की 3900 के स्ट्राइक वाली कॉल 150 के स्तर के आस-पास खरीदें। इसमें 320 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। इसमें 90 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )