Stocks to Watch Today: आज ACC, L&T Infotech, Sanofi India सहित इन स्टॉक्स में दिख सकता है एक्शन

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है

अपडेटेड Jul 14, 2022 पर 11:51 AM
Story continues below Advertisement
Tata Power Company की सहायक कंपनी TP Saurya को कर्नाटक में 600 मेगावाट की हाइब्रिड प्रोजेक्ट का काम मिला

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों के बारे में कभी-कभी ऐसी जानकारी सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Stocks to Watch Today के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

Results on July 14: आज यानी कि 14 जुलाई 2022 को ACC, Larsen & Toubro Infotech, Angel One, Bombay Burmah Trading Corporation, Butterfly Gandhimathi Appliances, Earum Pharmaceuticals, GTPL Hathway, Shakti Pumps (India), Tata Elxsi, Tata Steel Long Products and Tiger Logistics (India) आदि कंपनियां अपने तिमाही नतीजे घोषित करेंगी।

Mindtree


सालाना आधार पर मिडकैप आईटी कंपनी का Q1FY23 में मुनाफा 37.3% बढ़कर 471.6 करोड़ रुपये हो गया। जबकि सालाना आधार पर Q1FY23 में कंपनी की आय 36.2% की वृद्धि के साथ 3,121.1 करोड़ रुपये हो गई। पहली तिमाही में कंपनी की 570 मिलियन डॉलर की उच्चतम ऑर्डर बुक रही।

Sanofi India

कंपनी ने कहा कि 26 जुलाई को बोर्ड 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त होने वाले वर्ष के लिए एकमुश्त स्पेशल अंतरिम डिविडेंड देने पर विचार करेगा। अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड तिथि 8 अगस्त तय की गई है।

NHPC

एनएचपीसी को Sawalkot HE project के लिए सरकार से प्री-इन्वेस्टमेंट की मंजूरी मिली। जम्मू कश्मीर में होने वाले इस प्रोजेक्ट की लागत नवंबर 2021 के प्राइस लेवल के मुताबिक 973 करोड़ रुपये है।

Hindustan Zinc

कंपनी ने कहा कि बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए प्रति शेयर 21 रुपये के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। इसकी राशि 8,873.17 करोड़ रुपये है। अंतरिम डिविडेंड के भुगतान की रिकॉर्ड तिथि 21 जुलाई है।

INDUSIND BANK और HAVELLS पर दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज से जानिये कमाई की रणनीति

Duroply Industries

कंपनी ने कहा कि बोर्ड ने एक प्रमोटर और 25 निवेशकों को प्रिफरेंशिय इश्यू के जरिए 126 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 10.33 लाख इक्विटी शेयर और प्रमोटरों को 11.91 लाख वारंट जारी करने की मंजूरी दी है।

Tata Power Company

टाटा पावर कंपनी की सहायक कंपनी TP Saurya को कर्नाटक में 600 मेगावाट की हाइब्रिड प्रोजेक्ट लगाने का काम मिला। प्रोजेक्ट का काम 24 महीनों में पूरा किया जाना है।

Maximus International

ल्युब्रिकेंट निर्माता ने अगले 2-3 वर्षों में ईस्ट अफ्रीकन ऑपरेशंस के लिए 25 करोड़ रुपये से अधिक का एक्सपांशन प्लान तैयार किया है।

Tata Metaliks

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के लिए कंपनी का मुनाफा 98.7% घटकर 1.22 करोड़ रुपये हो गया। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के लिए कंपनी की आय 10.5% बढ़कर 666.4 करोड़ रुपये हो गई।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।