INDUSIND BANK और HAVELLS पर दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज से जानिये कमाई की रणनीति

CLSA ने INDUSIND BANK पर निवेश सलाह देते हुए कहा है कि एसेट क्वालिटी सुधरना बैंक के लिए पॉजिटिव साबित होगा

अपडेटेड Jul 14, 2022 पर 1:50 PM
Story continues below Advertisement
JEFFERIES का HAVELLS पर कहना है कि दूसरी छमाही में मॉनसून और महंगाई के चलते डिमांड में नरमी देखने को मिलेगी

सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। तो जानते है इन स्टॉक्स पर खरीदने, बेचने या होल्ड करने पर है दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-

CLSA की INDUSIND BANK पर राय

CLSA ने INDUSIND BANK पर निवेश सलाह देते हुए स्टॉक पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके लिए 1060 रुपये का लक्ष्य तय किया है। उनका कहना है कि एसेट क्वालिटी सुधरना बैंक के लिए पॉजिटिव साबित होगा। इस बीच FY11-14 के ट्रांजैक्शन को लेकर कर्मचारी के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। उनका मानना है कि 3 साल के कंसॉलिडेशन के बाद ग्रोथ संभव है। FY24 में 15% RoE के साथ इसका वैल्यूएशन आकर्षक लग रहा है।


आज यानी 14 जुलाई 2022 को सुबह 10.25 बजे एनएसई पर ये शेयर 0.36 प्रतिशत या 3 अंक ऊपर 822 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1242 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 763.20 रुपये रहा है। आज इंट्राडे में कंपनी के शेयर ने अब तक 817.35 का लो और 829.80 का हाई स्तर छुआ है।

माइंडट्री के मजबूत Q1 नतीजों के बाद आज शेयर 2% टूटा, ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

JEFFERIES की HAVELLS पर राय

JEFFERIES ने HAVELLS पर निवेश राय देते हुए इस पर होल्ड रेटिंग दी है। उन्होंने शेयर का लक्ष्य 1,330 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि मॉनसून और महंगाई के चलते दूसरी छमाही में डिमांड में नरमी देखने को मिलेगी। वहीं कंपनी ने FY22 में कीमतें करीब 10% बढ़ाई हैं।

आज यानी 14 जुलाई 2022 को सुबह 10.23 बजे एनएसई पर ये शेयर 1.14 प्रतिशत या 14 अंक ऊपर 1242.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1504.45 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 1020.10 रुपये रहा है। आज इंट्राडे में कंपनी के शेयर ने अब तक 1230.50 का लो और 1248 का हाई स्तर छुआ है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।