बाजार में दूसरे दिन कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। फ्लैट शुरुआत के बाद निफ्टी में ऊपरी स्तरों से दबाव दिखा। इंट्राडे में निफ्टी 18600 के नीचे भी फिसल गया था। हालांकि अब निचले स्तरों से थोड़ा सुधार दिख रहा है। बैंक निफ्टी में फ्लैट कारोबार नजर आ रहा है। ऑप्शन के आंकड़ों पर नजर डालें तो निफ्टी 18700 और 18800 की कॉल में आज सबसे ज्यादा राइटिंग दिख रही है। वहीं दूसरी ओर 18600 की पुट पर अच्छी राइटिंग दिख रही है। बैंक निफ्टी की बात करें तो 43200 पर ही सबसे ज्यादा नए सौदे जुड़े हैं। यहीं सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट भी नजर आया है। वहीं 43000 की पुट में सबसे ज्यादा नई पोजिशन खड़ी हो रही है। आज सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में कोटक सिक्योरिटीज के अमोल आठवले जुड़े। इन्होंने बाजार पर अपनी राय दी। इसके अलावा एक सस्ता ऑप्शन और शानदार कॉल्स भी बताये।
कोटक सिक्योरिटीज के अमोल आठवले की बाजार पर राय
अमोल ने कहा कि इंडेक्स में ओवरबॉट एक्टिविटी होने की वजह से इसमें थोड़ा रेंज बाउंड ट्रेड देखने को मिल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें कोई डाउनफॉल नहीं है बल्कि रेंजबाउंड ट्रेड दिखाई दे रहा है। निफ्टी इस समय 18750 पर तात्कालिक रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है। इस लेवल के क्रॉस होने पर निफ्टी में नई तेजी देखने को मिल सकती है। नीचे की तरफ 18600 पर एक सपोर्ट नजर आ रहा है। इसके नीचे 18540 पर दूसरा सपोर्ट भी नजर आ रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि हालांकि इस समय हम बाय ऑन डिप्स की रणनीति नहीं अपना रहे हैं। लेकिन बाजार में कंसोलिडेशन रहा तो 18600 के सपोर्ट के साथ हम निफ्टी में खरीदारी कर सकते हैं।
बैंक निफ्टी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें आई हुई गिरावट को हम करेक्शन के रूप में देखते हैं। इसे मैं डाउनफॉल नहीं मानता हूं। अगर ये 43300 को ब्रेक करता है तो इसमें शॉर्ट टर्म में 43600 तक रैली देखने को मिल सकती है।
कोटक सिक्योरिटीज के अमोल आठवले के शानदार कॉल्स
Indusind Bank Future : खरीदें - 1203 रुपये, स्टॉपलॉस - 1175 रुपये, लक्ष्य - 1265 से 1275 रुपये
L&T Fut : खरीदें - 2096 रुपये, स्टॉपलॉस - 2050 रुपये, लक्ष्य - 2150 से 2175 रुपये
Jubilant Food Fut : खरीदें - 555 रुपये, स्टॉपलॉस - 539 रुपये, लक्ष्य - 585 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शन: Bajaj Finance
अमोल आठवले ने आज सस्ता ऑप्शन के लिए फाइनेंस सेक्टर का दिग्गज स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि इसमें दिसंबर के एक्सपायरी वाली 6900 के स्ट्राइक की कॉल 118 के आस-पास खरीदें। इस ट्रेड में 200 से 235 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 60 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना नहीं भूलना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )