क्रॉम्प्टन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स का पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा 33% बढ़कर हुआ 125.95 करोड़ रुपये

CGCEL ने कहा कि कंपनी के सभी सेगमेंट और अल्टरनेटिव बिजनेस चैनल जैसे ई-कॉमर्स, कैंटीन स्टोर्स और रूरल मार्केट में कारोबार में इजाफा नजर आया

अपडेटेड Jul 22, 2022 पर 6:03 PM
वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में CGCEL की सालाना आधार पर आय पिछले साल की पहली तिमाही 1,050.48 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,862.94 करोड़ रुपये रही

क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (Crompton Greaves Consumer Electricals) का शुक्रवार को जारी किये गये नतीजों के मुताबिक 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 33 प्रतिशत बढ़कर 125.95 करोड़ रुपये हो गया। पहली तिमाही में सेल्स में जोरदार बढ़ोत्तरी के चलते मुनाफे में उछाल देखने को मिला।

कंपनी ने एक साल पहले की इसी अवधि में 94.76 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था। कंपनी ने कहा कि उन्होंने दो सीरीज में प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर का आवंटन करके 600 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Crompton Greaves Consumer Electricals Ltd (CGCEL) ने रेग्युलेटरी फाइल में कहा कि वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में कंपनी की सालाना आधार पर आय बढ़कर 1,862.94 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी की आय 1,050.48 करोड़ रुपये रही थी।


कंपनी ने ये जानकारी भी दी कि वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में कुल खर्च बढ़कर 1,693.09 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 943.08 करोड़ रुपये रहा था।

नतीजों पर CGCEL कंपनी के प्रबंध निदेशक शांतनु खोसला (CGCEL Managing Director, Shantanu Khosla) ने कहा "पहली तिमाही में कंपनी के कारोबार में मजबूत ग्रोथ मोमेंटम देखने को मिला। इसके साथ ही कंपनी ने क्रॉम्प्टन और बटरफ्लाई दोनों के सभी कारोबार में जोरदार रेवन्यू ग्रोथ दर्ज की।"

Bandhan Bank Q1 result: मुनाफा 138% चढ़कर हुआ 886 करोड़, एसेट क्वालिटी में दिखी कमजोरी

उन्होंने कहा कि कंपनी के अन्य बिजनेस चैनल जैसे ई-कॉमर्स, कैंटीन स्टोर्स और रूरल मार्केट में भी कंपनी के कुल बिजनेस में बढ़ोत्तरी नजर आई।

खोसला ने आगे कहा कि Butterfly (Butterfly Gandhimathi Appliances Ltd) जिसमें कंपनी ने इस साल जून में अपनी हिस्सेदारी 81 प्रतिशत तक बढ़ा ली थी। उस कंपनी ने भी अधिग्रहण के बाद पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है।

CGCEL के मुताबिक वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी के इलेक्ट्रिक कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेगमेंट की आय 1,347.18 करोड़ रुपये रही। कंपनी के लाइटिंग प्रोडक्ट्स की आय 262.26 करोड़ रुपये रही जबकि बटरफ्लाई प्रोडक्ट से आय 253.5 करोड़ रुपये रही।

आज 22 जुलाई 2022 को बाजार बंद होने के समय इसका स्टॉक 1.69 प्रतिशत या 6.50 अंक नीचे 377.05 रुपये पर बंद हुआ।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।