CYIENT और MPHASIS पर ब्रोकरेजेज से जानियें मुनाफा कमाने के लिए खरीदें, बेंचे या करना है होल्ड

पहली तिमाही में CYIENT का मुनाफा 116 करोड़ रुपये रहा वहीं जबकि कंपनी की आय 5.8 प्रतिशत बढ़कर 1250.1 करोड़ रुपये रही

अपडेटेड Jul 22, 2022 पर 11:36 AM
पहली तिमाही में MPHASIS की आय 4.1 प्रतिशत बढ़कर 3411.2 करोड़ रुपये रही जबकि कंपनी का EBITDA 520.4 करोड़ रुपये रहा

कल गुरूवार 20 जुलाई को साएंट और एम्फैसिस ने अपने जून तिमाही के नतीजे जारी किये। पहली तिमाही में साएंट के मुनाफे में तिमाही आधार पर गिरावट नजर आई जबकि आय में वृद्धि देखने को मिली है। वहीं एम्फैसिस के रिजल्ट सपाट रहे। हालांकि वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी के मुनाफे और आय दोनों में बढ़त नजर आई है।

CYIENT

तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 116 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 154 करोड़ रुपये रहा था।


तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 5.8 प्रतिशत बढ़कर 1250.1 करोड़ रुपये रही जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की आय 1181.2 करोड़ रुपये रही था।

तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA 193.2 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का EBITDA 212.4 करोड़ रुपये रहा था।

MORGAN STANLEY की CYIENT पर निवेश राय

MORGAN STANLEY ने CYIENT पर निवेश राय व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने इस स्टॉक पर अंडरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 680 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि आय अनुमान के मुताबिक रही जबकि कंपनी की मार्जिन उम्मीद से कम रही है। कंपनी की EBIT Margin

11.9% के अनुमान के मुकाबले 11.5% मार्जिन रही।

SRF और RBL BANK पर नतीजों के बाद दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों का निवेश नजरिया

MPHASIS

तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2.5 प्रतिशत बढ़कर 401.8 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 392 करोड़ रुपये रहा था।

तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 4.1 प्रतिशत बढ़कर 3411.2 करोड़ रुपये रही जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की आय 3277.7 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA 520.4 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का EBITDA 494.4 करोड़ रुपये रहा था।

MS की MPHASIS पर राय

MS ने MPHASIS पर राय देते हुए इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2,430 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि पहली तिमाही में आय अनुमान से कम रही है। लेकिन कंपनी के $30.2 करोड़ से साथ डील्स के आंकड़े बेहतर नजर आये हैं। वहीं 15.3% के साथ मार्जिन उम्मीद के मुताबिक रही है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।