Dealing Rooms Check- बैंकिंग और आईटी स्टॉक में मिली खरीदारी की सलाह, आईटी शेयर में दिखेगी 70-80 रुपये की अपसाइड

इस बैंकिंग स्टॉक में डीलर्स को एफआईआई की बिकवाली खतम होती हुई नजर आई है

अपडेटेड May 09, 2022 पर 4:57 PM
इस आईटी स्टॉक में मई सीरीज में 8 प्रतिशत के ओपन इंटरेस्ट के साथ फ्रेश खरीदारी भी होती हुई दिखी

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-


SBI Cards

आज डीलर्स द्वारा इस बैंकिंग से जुड़े स्टॉक पर दांव लगाने की सलाह दी गई है। यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने एसबीआई कार्ड्स में BTST strategy यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 775-785 रुपये के स्तर देखने को मिलेंगे। उनका कहना है कि इस काउंटर में FII selling अब खतम होती दिखाई दे रही है। मई सीरीज में इसमें फ्रेश लॉन्ग्स देखने को मिले हैं। इसमें ओपन इंटरेस्ट में 3.5 लाख शेयर जुड़ते हुए दिखे हैं।

L&T Infotech और Mindtree में 5% की गिरावट, मर्जर की घोषणा के फिसले स्टॉक्स

Infosys

दूसरे स्टॉक के रूप में आज ब्रोकरेज हाउसेज ने आज इस दिग्गज आईटी स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी है। डीलर्स ने आज इंफोसिस में पोजीशनल खरीदारी करने की सलाह दी है। उनका मानना है कि इसमें 70-80 रुपये की अपसाइड देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि घरेलू म्यूचुअल फंड खरीदारों ने आज आईटी स्टॉक में खरीदारी की है। इस स्टॉक में मई सीरीज में 8 प्रतिशत का ओपन इंटरेस्ट दिखाई दिया है। इसके अलावा फ्रेश खरीदारी भी नजर आई है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।