सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।
इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।
जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-
आज बैंक निफ्टी में कमजोरी देखने को मिली। इसके चलते ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को इस प्राइवेट बैंक के स्टॉक में बिकवाली करने की सलाह देते हुए नजर आये। यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि डीलर्स की इस स्टॉक में STBT की सलाह यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की राय है। डीलर्स का मानना है कि वर्तमान स्तर से शेयर का भाव 8-10 रुपये और गिर सकता है। आज बैंक शेयरों में FIIs बिकवाली करते हुए दिखे हैं।
यतिन ने कहा कि इस स्टॉक में डीलर्स की BTST की सलाह यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 20-30 रुपये की तेजी की उम्मीद नजर आ रही है। वहीं नतीजों के पहले शेयर में खरीदारी दिखी है। इसके अलावा Q1 में AC की मांग में तेजी देखने को मिल रही है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)