कल की भारी गिरावट के बाद आज बाजार में रिकवरी, जानिये अमित सेठ की निफ्टी, बैंक निफ्टी और स्टॉक्स पर ट्रेडिंग टिप्स

आज निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17000, 17100 और 17200 के स्तर पर ऐक्टिव नजर आये

अपडेटेड May 05, 2022 पर 1:02 PM
मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ ने तेजी के लिए निफ्टी का 17000 के ऊपर और बैंक निफ्टी पर 36000 के ऊपर बंद होना और टिकना जरूरी है

कल की भारी गिरावट के बाद बाजार में आज रिकवरी देखने को मिल रही है। निफ्टी करीब 1 परसेंट तेजी के साथ 16800 के ऊपर बना हुआ है। निफ्टी बैंक भी करीब 400 अंक चढ़कर 35600 के पार निकला है। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट अमित सेठ हैं। अमित ने अपनी दमदार कॉल्स के साथ शानदार सस्ता ऑप्शन भी दिया।

निफ्टी की रेंज

आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में 17000, 17100 और 17200 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स ऐक्टिव नजर आये

आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में 17000, 16900 और 16800 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स ऐक्टिव नजर आये


बैंक निफ्टी की रेंज

आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में 36000, 36100 और 36200 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स ऐक्टिव नजर आये

आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में 35500, 35600 और 35700 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स ऐक्टिव नजर आये

खिलाड़ी नंबर 1 : दो दिनों में सभी खिलाड़ियों के रहे निगेटिव रिटर्न, कमाई के लिए आज कहां है इनकी नजर

एक्सपर्ट अमित सेठ की बाजार पर राय

अमित सेठ ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि कल बाजार में आई फेड और आरबीआई के खबरों के बाद बाजार में गिरावट देखने को मिली। आज सुबह बाजार कुछ गैप के साथ खुलने में कामयाब हुए। निफ्टी कल 17000 के नीचे बंद हुआ था। आज इसमें कुछ तेजी नजर आई है लेकिन 16950 के पास ये अटकता हुआ नजर आया है। इसका मतलब है कि जब तक निफ्टी 17000 के ऊपर बंद होकर कारोबार करता हुआ नजर नहीं आता है तब तक इसमें आई हुई तेजी टिकती हुई नजर नहीं आयेगी। इसका स्ट्रक्चर हमें निगेटिव ही नजर आ रहा है।

बैंक निफ्टी पर बात करते हुए अमित ने कहा कि आज बैंक निफ्टी का स्ट्रक्चर निफ्टी से भी ज्यादा कमजोर दिखाई दे रहा है। बैंक निफ्टी पर ट्रेडिंग के संबंध में अमित ने कहा कि ये इंडेक्स जब तक 36000 के ऊपर बंद नहीं होता और उसके ऊपर कारोबार करना शुरू नहीं करता तब तक इसमें ट्रेडिंग की सलाह नहीं होगी। 36000 के ऊपर नहीं टिकने पर कोई भी आई हुई तेजी को अस्थायी मान सकते हैं। बैंक निफ्टी का स्ट्रक्चर भी निगेटिव दिखाई दे रहा है।

अमित ने कहा कुल मिलाकर निफ्टी और बैंक निफ्टी में खरीदारी करने की सलाह नहीं होगी बल्कि इन दोनों इंडेक्स में सेल ऑन रैली की रणनीति अपनाकर ट्रेड लेना चाहिए।

सुदर्शन सुखानी और मितेश ठक्कर की टॉप स्टॉक टिप्स, जानें आज दोनों दिग्गजों ने कहां लगाया दांव

अमित सेठ के आज के कमाई वाले स्टॉक्स

ITC May Fut : खरीदें-263 रुपये, लक्ष्य-270 रुपये, स्टॉपलॉस-259 रुपये

Gail May Fut : खरीदें-163 रुपये, लक्ष्य-169 रुपये, स्टॉपलॉस-159 रुपये

Info Edge May Fut : बेचें-4110 रुपये, लक्ष्य-4000 रुपये, स्टॉपलॉस-4200 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शन : DLF

अमित सेठ ने आज का सस्ता ऑप्शन रियल एस्टेट सेक्टर से चुना है। उन्होंने सस्ते ऑप्शन के रूप में डीएलएफ पर दांव लगाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसकी मई सीरीज की 345 के स्ट्राइक की पुट कॉल खरीदने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ये पुट कॉल 14 रुपये के आस-पास खरीदना चाहिए। इसमें 20 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि इसमें 11 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।