सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में नया हफ्ता शुरू हो गया है। इस खेल में इस हफ्ते 3 नए खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते इस हफ्ते Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी, Yes Securities के अमित त्रिवेदी और Bonanza Portfolio के रोहित सिंगरे के बीच मुकाबला हो रहा है। इस मुकाबले में कोई भी जीते लेकिन निवेशक चाहें तो अपनी सूझ-बूझ का उपयोग करके इसमें पैसा कमा सकते हैं।
दूसरे दिन की समाप्ति पर प्रदीप होतचंदानी के सुझाये स्टॉक्स ने 1.55% का निगेटिव रिटर्न दिया
दूसरे दिन की समाप्ति पर रोहित सिंगरे के सुझाये स्टॉक्स ने 12.11% का निगेटिव रिटर्न दिया
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY GAIL
प्रदीप ने कहा कि इसमें 163 के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इस स्टॉक में 176 रुपये लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 158 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाएं।
Yes Securities के अमित त्रिवेदी का कमाईवाला शेयरः BUY CONCOR
अमित ने इस स्टॉक में 665 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 650 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 700 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Bonanza Portfolio के रोहित सिंगरे का कमाईवाला शेयरः BUY Endurance
रोहित ने कहा कि इस स्टॉक में 2130 के लेवल पर 1400 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी करें। इसमें 1185 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Yes Securities के अमित त्रिवेदी का कमाईवाला शेयरः BUY REC
अमित ने इस स्टॉक में 125 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 123 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 135 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।