Dealing Rooms Check-FIIs और HNI द्वारा इन 2 स्टॉक्स में हुई खरीदारी, डीलर्स की पोजीशनल बाईंग की राय

रियल एस्टेट शेयरों में FIIs द्वारा खरीदारी को देखते हुए डीलिंग रूम्स में इस स्टॉक में खरीदारी की राय दी गई

अपडेटेड Apr 28, 2022 पर 3:43 PM
आज इन 2 शेयरों में डीलिंग रूम्स ने कराई खरीदारी

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-


DLF

आज बाजार में रिकवरी दिखने के कारण डीलिंग रूम्स का माहौल उत्साहजनक रहा। इसको देखते हुए ब्रोकरेजेस ने रियल एस्टेट सेक्टर के दिग्गज स्टॉक पर दांव खेला है। यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स की डीएलएफ पर BTST की रणनीति यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स का मानना है कि ये शेयर 390-395 रुपये तक जा सकता है। वैसे भी आज रियल एस्टेट शेयरों में FIIs द्वारा खरीदारी की गई है।

Bajaj Finserv Q4 Result : कंपनी का मुनाफा 37% बढ़ा, 4 रुपये डिविडेंड का हुआ ऐलान

ZEE ENT

दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने जी एंटरटेनमेंट के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी है। यतिन ने कहा कि डीलर्स ने मई सीरीज में पोजीशनल खरीदारी की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी है। उनका मानना है कि इस शेयर में मौजूदा स्तरों से 7-8% की तेजी की उम्मीद की जा सकती है। ये शेयर बढ़कर शेयर 270-280 रुपये तक जा सकता है। आज इस शेयर में HNI ने निचले स्तरों से खरीदारी की है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।