Dealing Rooms Check: जानिये किन दो स्टॉक्स में आज डीलिंग रूम्स में ब्रोकरेजेस ने कराई जोरदार खरीदारी

डीलर्स को उम्मीद है कि इस स्टॉक में पोजीशनली 60-70 रुपये की तेजी देखने को मिल सकती है

अपडेटेड Mar 09, 2022 पर 3:37 PM
Story continues below Advertisement
इन 2 स्टॉक्स में डीलिंग रूम्स ने दी खरीदारी की सलाह

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-


Daily Voice | अगर युद्ध पूरे यूरोप में नहीं फैला तो 6 महीने में बढ़ सकता है बाजार - Motilal Oswal AMC के संतोष कुमार सिंह

PIRAMAL ENT

आज बाजार में लगातार दूसरे दिन दिखी तेजी के चलते ब्रोकरेज हाउसेज इस स्टॉक में खरीदारी की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी। यतिन मोतो ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज इस शेयर में FIIs की खरीदारी देखने को मिल रही है। डीलर्स का मानना है कि गिरावट के बाद शेयर में तेज उछाल संभव है। डीलर्स को इस स्टॉक में पोजीशनली 60-70 रुपये की तेजी आने की उम्मीद है। वहीं इसमें मार्च सीरीज में फ्रेश लॉन्ग बनते हुए नजर आ रहे हैं।

KOTAK BANK

दूसरे स्टॉक के रूप में ब्रोकरेज हाउसेज इस प्राइवेट बैंक के शेयर में दांव लगाने की सलाह दे रहे हैं। डीलर्स की इस बैंकिंग शेयर में BTST की स्ट्रैटेजी यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति के साथ ट्रेड लेने की सलाह दी है। यतिन ने कहा कि डीलर्स को इस शेयर में 1750-1760 रुपये के स्तर आने की उम्मीद है। इसमें ओपन इंटरेस्ट 8% बढ़ा है और फ्रेश लॉन्ग बनते हुए दिखाई दिये हैं।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।