डीलिंग रूम्स ने इस ऑटो स्टॉक में 30 रुपये की अपसाइड की उम्मीद में हुई जोरदार खरीदारी

डीलर्स के मुताबिक भारत फोर्ज में 770-780 रुपये के लेवल्स दिखने की उम्मीद है और इस स्टॉक में 3% का ओपन इंटरेस्ट भी देखने को मिला है

अपडेटेड Sep 01, 2022 पर 4:07 PM
डीलर्स का कहना कि एमएंडएम में 25-30 रुपये की अपसाइड देखने को मिल सकती है। इसमें आज घरेलू फंड्स द्वारा खरीदारी भी देखने को मिली है

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-


M&M

आज पहले स्टॉक के रूप में डीलिंग रूम्स ने ऑटो सेक्टर के दिग्गज स्टॉक पर दांव लगाया है। यतिन ने डीलिंग रूम्स के हवाले से कहा कि डीलर्स ने आज एमएंडएम में खरीदारी की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। उन्होंने इस स्टॉक में btst strategy यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स को लगता है कि इसमें 25-30 रुपये की अपसाइड futures trade में देखने को मिल सकती है। वहीं आज इस स्टॉक में घरेलू फंड्स द्वारा खरीदारी भी देखने को मिली है। इसमें 7% का ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है।

Tejas Mark 2 फाइटर विमान का उत्पादन करेगी HAL, CCS से मिली मंजूरी : सीएनबीसी-आवाज़ सोर्स

BHARAT FORGE

दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने भारत फोर्ज के शेयर में खरीदारी करने की सलाह दी। यतिन ने कहा कि डीलर्स ने इस स्टॉक में पोजीशनल खरीदारी की सलाह दी है। डीलर्स को इस स्टॉक में 770-780 रुपये के लेवल्स दिखने की उम्मीद है। इस स्टॉक में 3% का ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जबकि इसमें फ्रेश खरीदारी भी हुई है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। सीएनबीसी-आवाज़ या मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।