डॉली खन्ना ने अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा ये एनर्जी स्टॉक, 1 साल में दिया 50% रिटर्न, क्या आप भी करना चाहेंगे निवेश

Goa Carbon शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो डॉली खन्ना के इस निवेश वाले इस शेयर ने हाल के दिनों में जोरदार रिटर्न दिया है.

अपडेटेड Apr 13, 2022 पर 12:24 PM
Goa Carbon एक ऐसा ही स्टॉक है जिसको डॉली खन्ना ने जनवरी- मार्च 2022 तिमाही में अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है।

बाजार पर नजर रखने वाले निवेशको के साथ ही तमाम रिटेल निवेश अपने निवेश निर्णय के लिए दिग्गज निवेशकों के पोर्टफोलियो पर नजर रखते है। चेन्नई स्थिति डॉली खन्ना भी एक ऐसी जानी-मानी निवेशक है जिनके पोर्टफोलियो पर रिटेल निवेशकों की नजर रहती है। आम तौर पर डॉली खन्ना ऐसे कम नाम चीन शेयरों में निवेश करने के लिए जानी जाती है जो अल्फा रिटर्न देने के लिए जाने जाते है। जो लोग डॉली खन्ना को फॉलो करते है उनके लिए यहां हम ऐसा स्टॉक लाए जो डॉली खन्ना के पोर्टफोलियो में शामिल है । इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को जोरदार रिटर्न दिया।

Goa Carbon एक ऐसा ही स्टॉक है जिसको डॉली खन्ना ने जनवरी- मार्च 2022 तिमाही में अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है। जनवरी- मार्च 2022 तिमाही में डॉली खन्ना ने Goa Carbon में 1.38 फीसदी का हिस्सेदारी अधिग्रहण किया है। हालांकि यह बात साफ नहीं है कि डॉली खन्ना ने यह खरीदारी एकमुश्त की है या कि अलग-अलग चरणों में की है। लेकिन खास बात यह है कि इस शेयर ने 2022 में अब तक अपने निवेशकों को 50 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है और यह इस अवधि में 388 रुपये से बढ़कर 584 रुपये पर आ गया है।

लाइवमिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, Goa Carbon के वित्त वर्ष 2022 के चौथी तिमाही के शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक कंपनी में डॉली खन्ना की हिस्सेदारी 1,26,117 शेयरों यानी 1.38 फीसदी है। ध्यान रखने की बात यह है कि दिसंबर 2021 तिमाही के Goa Carbon के शेयर होल्डिंग पैटर्न में डॉली खन्ना का नाम नहीं था। ऐसे से साफ है कि डॉली खन्ना ने जनवरी -मार्च 2022 तिमाही में ही कंपनी में यह हिस्सेदारी अधिग्रहित की है।


Goa Carbon शेयर प्राइस हिस्ट्री

Goa Carbon शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो डॉली खन्ना के इस निवेश वाले इस शेयर ने हाल के दिनों में जोरदार रिटर्न दिया है। पिछले 1 महीने मे यह शेयर 377 रुपये से बढ़कर 584 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में इसने करीब 55 फीसदी का रिटर्न दिया है। जबकि साल 2022 में अब तक यह शेयर 388 रुपये से बढ़कर 584 रुपये पर आ गया है यानी इस साल अब तक इस शेयर ने करीब 50 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं 1 साल की अवधि में इस स्टॉक ने करीब 90 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Goa Carbon का शेयर 27 मार्च 2020 को एनएसई पर 121.50 पर बंद हुआ था जबकि वर्तमान में यह 584 रुपये पर नजर आ रहा है। ऐसे में पिछले 2 साल में डॉली खन्ना के पोर्टफोलियो वाला यह स्टॉक 380 फीसदी भागा है। बतातें चलें कि Goa Carbon कैलक्लाइंड पेट्रोलियम कोक (Calcined Petroleum Coke) के कारोबार में है।

डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।