चेन्नई स्थित इन्वेस्टर डॉली खन्ना ने जनवरी -मार्च 2022 तिमाही में Rain Industries में अपनी हिस्सेदारी घटाई है। वित्त वर्ष 2022 के चौथी तिमाही के Rain Industries के शेयर होल़्डिंग पैटर्न के मुताबिक Rain Industries में डॉली खन्ना की शेयर होल्डिंग 1.02 फीसदी है जो कि अक्टूबर-दिसंबर 2021 तिमाही में 1.15 फीसदी थी।
गौरतलब है कि 2022 में अब तक Rain Industries के शेयर 236 रुपये से गिरकर 193 रुपये पर आ गए है। इस अवधि में यह शेयर करीब 18 फीसदी टूटा है।
Rain Industries में डॉली खन्ना की होल्डिंग
Rain Industries के जनवरी -मार्च 2022 तिमाही के शेयर होल्डिंग पैटर्न के मुताबिक
Rain Industries में डॉली खन्ना की हिस्सेदारी 34,30,925 शेयर यानी 1.02 फीसदी है। अगर हम इसके पहली वाली तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर 2021 की अवधि पर नजर डालें तो उस अवधि में डॉली खन्ना के पास Rain Industries के 38,63,925 शेयर यानी 1.15 फीसदी हिस्सेदारी थी। इससे स्पष्ट होता है कि डॉली खन्ना ने जनवरी -मार्च तिमाही में Rain Industries के 4.33 यानी 0.13 फीसदी शेयर बेचकर आशंकि मुनाफावसूली की है।
Rain Industries शेयर प्राइस हिस्ट्री
Rain Industries शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो पछले 1 महीने मे यह शेयर करीब 14 फीसदी बढ़ा है और 170 रुपये से बढ़कर 193 रुपये पर आ गया है। वहीं 2022 में यह शेयर करीब 18 फीसदी फिसला। वास्तव में यह स्टॉक पिछले 6 महीनों से कंसोलिडेशन के दौर में है। पिछले 1 महीने से यह कंसोलिडेशन के दौर से बाहर आया।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।