शेयर बाजार का कमाई वाला खेल, जिसमें खिलाड़ी करेंगे मुकाबला और आपकी हो सकती है कमाई
प्रदीप होतचंदानी ने आज Power Grid पर 261 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी
MoneyControl News
अपडेटेड May 09, 2022 पर 12:41 PM
जानिये आज किन स्टॉक्स पर खिलाड़ियों ने लगाया दांव
सीएनबीसी-आवाज़ के स्पेशल शो खिलाड़ी No.1 में इस हफ्ते प्रूडेंट ब्रोकिंग के प्रदीप होतचंदानी, ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ और LKP सिक्योरिटीज के कुणाल शाह के बीच मुकाबला होगा। ये तीनों खिलाड़ी पिछले 3 हफ्तों के विजेता रहे हैं। इसका मतलब है कि इस हफ्ते पिछले 3 हफ्तों के विजेताओं के बीच मुकाबला हो रहा है। इस हफ्ते कोई भी जीते लेकिन निवेशक चाहें तो अपनी सूझ-बूझ और जोखिम पर इनके सुझाये स्टॉक्स में दांव लगाकर कमाई कर सकते हैं।
क्या हैं खेल के नियम
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Power Grid
प्रदीप ने कहा कि इसमें 241 के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इस स्टॉक में 261 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 231 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाएं।
ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY HCL Tech
अमित ने इस स्टॉक में 1063 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1030 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1140 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
LKP सिक्योरिटीज के कुणाल शाह का कमाईवाला शेयरः BUY Mazagon Dock
कुणाल ने कहा कि इस स्टॉक में 285 के लेवल पर 300 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी करें। इसमें 275 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY ABB India
प्रदीप ने कहा कि इसमें 2315 के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इस स्टॉक में 2700 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 2145 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाएं।
ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः SELL Infosys
अमित ने इस स्टॉक में 1560 के स्तर पर बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1530 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1530 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
LKP सिक्योरिटीज के कुणाल शाह का कमाईवाला शेयरः SELL Balrampur Chini
कुणाल ने कहा कि इस स्टॉक में 403 के लेवल पर 375 रुपये के टारगेट के लिए बिकवाली करें। इसमें 415 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY GAIL
प्रदीप ने कहा कि इसमें खरीदारी करनी चाहिए। इस स्टॉक में 166 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 155.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाएं।
ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः SELL TATA MOTOR
अमित ने इस स्टॉक में बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 412 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 370 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
LKP सिक्योरिटीज के कुणाल शाह का कमाईवाला शेयरः SELL SBI CARDS
कुणाल ने कहा कि इस स्टॉक में 732 के लेवल पर 700 रुपये के टारगेट के लिए बिकवाली करें। इसमें 745 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।