Eicher Motors Q1 preview : लो बेस के चलते मुनाफे में 2.5 गुना बढ़त की उम्मीद, आय में भी हो सकती है 68% की बढ़त

Kotak Institutional Equities का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में तिमाही आधार पर 4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी

अपडेटेड Aug 09, 2022 पर 5:44 PM
Story continues below Advertisement
कच्चे माल की कीमतों से जुड़ी मुश्किलों और शिपमेंट कॉस्ट में बढ़ोतरी का असर कंपनी के प्रदर्शन पर देखने को मिलेगा

Eicher Motors 10 अगस्त को अपने नतीजे जारी करने वाली है। उम्मीद है कि 30 जून 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी के प्रॉफिट में 1.52 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है जबकि तिमाही आधार पर प्रॉफिट में 9 फीसदी की बढ़त की उम्मीद है।

30 जून 2022 को समाप्त वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 68 फीसदी की ग्रोथ दिखा सकता है। वहीं तिमाही आधार पर इसमें मिड सिंगल डिजिट ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

Royal Enfield मोटरसाइकिल बनाने वाली Eicher Motors का मुनाफा 30 जून 2022 को समाप्त तिमाही में 598 करोड़ रुपये पर रह सकता है। जबकि इस अवधि में कंपनी की आय 3315 करोड़ रुपये पर रह सकती है। मनीकंट्रोल द्वारा की तरफ से 6 ब्रोकरजेज हाउस के साथ किए गए पोल से यह निष्कर्ष निकाला गया है।


Tata Consumer Products Q1 Preview: लो बेस के कारण मुनाफे में 42.5% की बढ़त की उम्मीद

कंपनी के कारोबार में सालाना आधार पर होने वाली ग्रोथ में एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी , Royal Enfield की बिक्री में हुई बढ़त और कंपनी द्वारा मई में अपने प्रोडक्ट की कीमतों में की गई बढ़ोतरी का अहम योगदान होगा। इसके अलावा कंपनी को मेटल प्राइस में गिरावट का फायदा मिलेगा। जिसके चलते इसके मार्जिन में सुधार दिखेगा। बता दें कि अप्रैल-जून 2022 तिमाही में कंपनी ने 187000 Royal Enfield मोटरसाइकिल बेची हैं। इस बिक्री में सालाना आधार पर 51.4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

Kotak Institutional Equities का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में तिमाही आधार पर 4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि कंपनी को मई 2022 की कीमतों में की गई बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा।

Kotak Institutional Equities का यह भी मानना है कि पहली तिमाही मे कंपनी का एबिटडा तिमाही आधार पर 0.40 फीसदी की गिरावट देखने को मिल सकती है। कच्चे माल की कीमतों से जुड़ी मुश्किलों और शिपमेंट कॉस्ट में बढ़ोतरी का असर कंपनी के प्रदर्शन पर देखने को मिलेगा।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।