ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी आयशर मोटर्स (EICHER MOTORS) ने भी चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए अच्छे नतीजे पेश किये हैं। पहली तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा दोगुने से ज्यादा बढ़कर 610 करोड हुआ। वहीं इसी दौरान कंपनी के रेवेन्यू में 72% का उछाल भी देखने को मिला जबकि दूसरी तरफ मार्जिन में भी सुधार दिखाई दिया।
आज सुबह करीब 10.26 बजे एनएसई पर ये शेयर 2.11 प्रतिशत या 66.45 रुपये ऊपर चढ़कर कारोबार करता हुआ नजर आया।
वहीं आयशर मोटर्स ने पिछले पांच महीनों में मार्च के शुरुआती निचले स्तर 2,159.55 रुपये से 51 प्रतिशत से अधिक की छलांग लगाई है। जबकि इस दौरान बेंचमार्क इंडेक्स में 6.5 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है।
BROKERAGES ON EICHER MOTORS
CLSA की Eicher Motors पर निवेश राय
CLSA ने Eicher Motors पर निवेश राय देते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग बनाये रखी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य मूल्य भी बढ़ाया है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य मूल्य 3,618 रुपये से बढ़ाकर 3,763 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने अन्य टू-व्हीलर कंपनियों के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी द्वारा किये गये बेहतर कॉस्ट मैनेजमेंट और बढ़ी हुई ASP से तिमाही आधार पर EBITDA में सुधार नजर आया है। इसके अलावा आगे भी Royal Enfield के वॉल्यूम में सुधार को लेकर मैनेजमेंट आशावादी बना हुआ है।
Nomura की Eicher Motors पर निवेश राय
Nomura ने Eicher Motors पर निवेश राय देते हुए इस पर न्यूट्रल कॉल दी है। इन्होंने इसके लिए टारगेट प्राइस 3094 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Royal Enfield के दाम बढ़ोत्तरी करना चिंता का विषय है। इसके साथ एक्सपोर्ट में भी नजदीकी अवधि में मंदी का जोखिम बना हुआ है। इन्होंने कंपनी का Earnings Estimates 0.5%/+4.4% बढ़ाया है।
Jefferies की Eicher Motors पर निवेश राय
Jefferies ने Eicher Motors पर निवेश राय देते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग बनाये रखी है। उन्होंने इसका टारगेट प्राइस भी 3,500 रुपये से बढ़ाकर 3,700 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का पहली तिमाही में EBITDA तिमाही आधार पर 10% अधिक रहा है जबकि हमारे अनुमान से भी 10% ज्यादा रहा है। Royal Enfield के कारोबार को लेकर इनका पॉजिटिव नजरिया बना हुआ है।
Motilal Oswal की Eicher Motors पर निवेश राय
Motilal Oswal ने Eicher Motors पर निवेश राय देते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके लिए 3600 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
Prabhudas Lilladher की Eicher Motors पर निवेश राय
Prabhudas Lilladher ने Eicher Motors पर निवेश राय देते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके लिए 3,400 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)