3 साल के शिखर पर पहुंचा COAL INDIA, ब्रोकरेजेज से जानें बने रहें या करें मुनाफावसूली

पहली तिमाही में Coal India कंपनी का मुनाफा अनुमान से बढ़कर बढ़कर 8,832.9 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Aug 11, 2022 पर 10:41 AM
Story continues below Advertisement
Jefferies ने Coal India पर होल्ड की रेटिंग दी है और इसके लिए 175 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस सेट किया है

कोल इंडिया (COAL INDIA) ने वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए। कंपनी का मुनाफा 178% बढ़कर 8833 करोड़ रुपये पहुंच गया। पहली तिमाही में कंपनी की मार्जिन भी करीब 16% उछलकर 35% पर पहुंच गई। नतीजे घोषित होने के साथ कोल इंडिया का शेयर तेजी दिखाते हुए 3 साल के शिखर पर पहुंच गया।

COAL INDIA Q1 FY23 YoY के आंकड़े

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट करीब तीन गुना बढ़कर 8,832.9 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 6,301 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 3174.2 करोड़ रुपये रहा था।


सालाना आधार पर वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 38.8 प्रतिशत बढ़कर 35,O92.2 करोड़ रुपये रही जबकि इसके 31,516 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी की आय 25,282.2 करोड़ रुपये रही थी।

BROKERAGES ON COAL INDIA

CLSA की Coal India पर राय

CLSA ने Coal India पर राय देते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग बनाये रखी है। उन्होंने इसके लिए टारगेट प्राइस को बढ़ाया है। ब्रोकरेज ने कोल इंडिया का टारगेट 205 रुपये से बढ़ाकर 250 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की पहली तिमाही बेहतर रियलाइजेशन की वजह से अनुमान से

अच्छी रही। अब कंपनी का फोकस Wage Negotiations पर है।

इसके अलावा कंपनी का EBITDA भी बेहतर रियलाइजेशन के कारण पहली तिमाही में अनुमान से ऊपर रहा है। डिमांड बढ़ने से तिमाही आधार पर e-Auctions ASP 78% अधिक रहा। कंपनी के Wage Negotiations के परिणाम और FSA कीमतों में बढ़ोत्तरी से ये ऑउटपरफॉर्म कर सकती है। वहीं H2FY23 में e-Auction रियलाइजेशन सॉफ्ट रह सकता है।

Jefferies की Coal India पर राय

Jefferies ने Coal India पर राय देते हुए इस स्टॉक पर होल्ड की रेटिंग दी है। इन्होंने इसके लिए 175 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस सेट किया है। उनका कहना है कि कंपनी का कैश EBITDA तिमाही आधार पर 2% अधिक रहा जबकि हमारे अनुमान से 45% अधिक देखने को मिला। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में Dispatch Volumes में 1 प्रतिशत की गिरावट रही। वहीं तिमाही आधार पर Blended ASP में 10% की बढ़त देखने को मिली।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।