राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाले इस शेयर को Emkay ने भी दी Buy रेटिंग, मिल सकता है 25% रिटर्न

Emkay ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत में इंश्योरेंस इंडस्ट्रीज अभी भी अपनी शुरुआती अवस्था में है। अगले दशक में इस सेक्टर में 20 फीसदी का ग्रोथ आसानी से देखने को मिल सकता है।

अपडेटेड Dec 13, 2021 पर 4:14 PM
स्टार हेल्थ का शेयर आज एनएसई पर 9.80 रुपये यानी -1.08 फीसदी टूटकर 897.05 के स्तर पर बंद हुआ है। आज इंट्राडे में इस स्टॉक का निम्नतम स्तर 887.35 रुपये था जबकि इसका इंट्राडे हाई 924.60 रुपये था।

हाल ही में Star Health and Allied Insurance कंपनी के शेयर एनएसई और बीएसई पर 6 फीसदी डिस्काउंट पर लिस्ट हुए थे। इस शेयर की लिस्टिंग बीएसई पर 848.80 रुपये पर और एनएसई पर 845 रुपये पर हुई थी जबकि इसका इश्यू प्राइस 900 रुपये प्रति शेयर था।

बाजार जानकारों का कहना है कि  इस कमजोरी लिस्टिंग की वजह कोविड-19 के कारण कंपनी का घाटे में रहना और इसका महंगा वैल्यूएशन रहा है। इस बीच ब्रोकरे हाउस  Emkay ने कहा हैकि उसने Buy रेटिंग के साथ Star Health का कवरेज शुरु किया है। इसके लिए Emkay ने 1135 रुपये का टार्गेट दिया है। जो कि इसके वर्तमान भाव से 25 फीसदी अपसाइड दिखाता है।

Emkay ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत में इंश्योरेंस इंडस्ट्रीज अभी भी अपनी शुरुआती अवस्था में है। अगले दशक में इस सेक्टर में 20 फीसदी का ग्रोथ आसानी से देखने को मिल सकता है।


शानदार आगाज के बाद Tega Industries में अब क्या करें, खरीदें-बेचें या बने रहें, जानें मार्केट एक्सर्ट्स की राय

Star Health को pole star का दर्जा देते हुए ब्रोकरेज हाउस ने कहा है कि रिटेल मार्केट में स्टार हेल्थ का सबसे बड़ा हिस्सा है। कंपनी का अब तक का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। रिटेल हेल्थ में इसका 31 फीसदी और ओवरऑल हेल्थ में 16 फीसदी हिस्सेदारी है। आगे देश में इंश्योरेंस कंपनी के लिए व्यापक संभावनाओं को देखते हुए इस स्टॉक में खरीदारी की सलाह होगी।

बता दें कि स्टार हेल्थ का शेयर आज एनएसई पर 9.80 रुपये यानी -1.08 फीसदी टूटकर 897.05 के स्तर पर बंद हुआ है। आज इंट्राडे में इस स्टॉक का निम्नतम स्तर 887.35 रुपये था जबकि इसका इंट्राडे हाई 924.60 रुपये था। स्टॉक का 52 वीक लो 828.00 रुपये रहा है जबकि 52 वीक हाई 940.00 रुपये है। कंपनी की मार्केट कैप 51,627 करोड़ रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।