Escorts Q4 Result- वॉल्यूम में गिरावट के चलते कंपनी का शुद्ध मुनाफा 29% घटकर हुआ 190 करोड़ रुपये

Escorts के चैयरमैन निखिल नंदा ने कहा सामान्य मानसून की भविष्यवाणी और फसल की कीमतों और उत्पादन पर अच्छी खबर के चलते सेक्टर में तेजी नजर आयेगी

अपडेटेड May 13, 2022 पर 4:28 PM
Story continues below Advertisement
Escorts के मुनाफे में सालाना आधार 29 प्रतिशत और आय में 16 प्रतिशत की गिरावट नजर आई

Escorts Q4 Result- कृषि मशीनरी और कंस्ट्रक्शन इक्यूपमेंट बनाने वाली दिग्गज कंपनी एस्कॉर्ट्स लिमिटेड (Escorts Ltd) ने 13 मई को मार्च 2022 (Q4FY22) के लिए अपने नतीजों को जारी कर दिया है। नतीजों के आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही के लिए सालाना आधार पर कंपनी का शुद्ध मुनाफा 190 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के मुनाफे में 28.5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

फर्म ने कहा कि ट्रैक्टर और कंस्ट्रक्शन इक्यूपमेंट डिवीजन में वॉल्यूम में गिरावट के कारण मुनाफे और आय में गिरावट आई है। कमोडिटी की प्रतिकूल कीमतों ने भी कंपनी की वित्तीय स्थिति पर असर डाला।

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही के लिए कंपनी की आय 16% गिरकर 1,879 करोड़ रुपये हो गई। वहीं कंपनी की एबिटडा मार्जिन एक साल पहले के 15.6% से 252 बेसिस प्वाइंट्स (बीपीएस) घटकर 13.1% हो गई।


चौथी तिमाही में ट्रैक्टर की बिक्री 21,895 गाड़ियां रही, जो एक साल पहले की समान तिमाही की तुलना में 33 प्रतिशत कम है। ट्रैक्टरों की घरेलू बाजार हिस्सेदारी पिछले साल के 12.9 प्रतिशत से 150 बीपीएस घटकर 11.4 प्रतिशत रह गई।

कंपनी ने कहा कि कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट की बिक्री 20 प्रतिशत कम होकर 1,286 यूनिट रही।

D-Street Buzz- निफ्टी ऑटो ने पकड़ी रफ्तार, टाटा मोटर्स, अशोक लीलैंड, एमएंडएम में 4-10% की उछाल

फर्म के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक निखिल नंदा (Nikhil Nanda, chairman and managing director) ने कहा “कृषि सेक्टर में कुछ सकारात्मक परिस्थितियां देखने को मिल रही हैं। अप्रैल उद्योग में 41% की वृद्धि आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए बड़ा बूस्टर है। सामान्य मानसून की भविष्यवाणी और फसल की कीमतों और उत्पादन पर अच्छी खबर के साथ, हमें उम्मीद है कि यह सेक्टर फलता-फूलता रहेगा।"

नंदा ने कहा कि निर्माण और रेलवे सेक्टर्स में भी सुधार के संकेत मिले हैं। इन सेक्टर्स में सरकार का फोकस बढ़ने से स्थिति में सुधार ही होगा। नंदा ने आगे कहा लेकिन महंगाई से चिंता बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

सालना आधार पर वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही के लिए कंस्ट्रक्शन इक्यूपमेंट की बिक्री एक साल पहले की चौथी तिमाही की तुलना में 19.8% कम होकर 1,286 यूनिट रही।  मार्च 2022 के अंत में रेलवे प्रोडक्ट डिविजन के लिए ऑर्डर बुक 440 करोड़ रुपये से अधिक रही।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।