D-Street Buzz- निफ्टी ऑटो ने पकड़ी रफ्तार, टाटा मोटर्स, अशोक लीलैंड, एमएंडएम में 4-10% की उछाल
ऑटो इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी टाटा मोटर्स में दिखी जिसके बाद अशोक लीलैंड और महिंद्रा एंड महिंद्रा में उछाल नजर आया
MoneyControl News
अपडेटेड May 13, 2022 पर 3:36 PM
दोपहर 12.29 बजे तक टाटा मोटर्स में 4,41,88,732 शेयरों और अशोक लीलैंड के 1,45,86,135 शेयरों में खरीद-फरोख्त देखने को मिली
आज यानी शुक्रवार 13 मई को भारतीय शेयर बाजार ने स्मार्ट रिकवरी दिखाई है। दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स 687.28 अंक या 1.3 प्रतिशत ऊपर 53,617.59 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 224.40 अंक या 1.42 प्रतिशत उछलकर 16,032.40 पर पहुंच गया। निफ्टी ने पिछले दिन की पिटाई के बाद कल के लेवल से भारी उछाल दिखाया है।
सेक्टरों पर नजर डालें तो आज ऑटो इंडेक्स 4 प्रतिशत उछल गया। इसमें सबसे ज्यादा टाटा मोटर्स में तेजी देखने को मिली। कंपनी द्वारा मार्च के नतीजे जारी करने के एक दिन बाद टाटा मोटर्स का शेयर 10 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया।
टाटा मोटर्स ने मार्च में समाप्त तिमाही में 1,032 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड शुद्ध घाटा दर्ज किया, जो एक साल पहले की तिमाही में 7,605 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा था।
ब्रोकिंग हाउस सीएलएसए ने टाटा मोटर्स की रेटिंग को बिकवाली से अंडरपरफॉर्म करने के लिए अपग्रेड किया है और टारगेट प्राइस को 392 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 411 रुपये कर दिया है।
इसका घरेलू कारोबार मजबूत था। हालांकि जेएलआर की चुनौतियां जारी रहीं और एएसपी पर नेगेटिव सरप्राइज से निराशा हाथ लगी। वॉल्यूम, मिक्स और ज्यादा रियलाइजेशन से कमर्शियल और पैसेंजर व्हीकल्स में मार्जिन रिकवरी हुई। जबकि मजबूत डिमांड से वॉल्यूम ग्रोथ को बढ़ावा मिल सकता है।
JP Morgan ने स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 525 रुपये तय किया है।
CNBC-TV18 ने ब्रोकरेज के हवाले से बताया कि कंपनी का वित्त वर्ष 24 तक शुद्ध ऑटोमोटिव कर्ज घटकर 11,800 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।
मॉर्गन स्टेनली ने भी स्टॉक पर "ओवरवेट" रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य मूल्य 560 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि JLR का Q1 कमजोर हो सकता है, लेकिन FY23 के लिए गाइडेंस पॉजिटिव है।
ऑटो इंडेक्स में टॉप परफॉर्मेंस दिखाने वाले अन्य स्टॉक्स भारत फोर्ज (Bharat Forge) और अशोक लीलैंड (Ashok Leyland) रहे। इन दोनों स्टॉक्स ने 6 प्रतिशत की बढ़त हासिल की। इसके बाद टीवीएस मोटर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आयशर मोटर्स और हीरो मोटोकॉर्प में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली।
वॉल्यूम के मामले में सबसे ज्यादा एक्शन दिखाने वाला ऑटो स्टॉक टाटा मोटर्स रहा। दोपहर 12.29 बजे तक टाटा मोटर्स में 4,41,88,732 शेयरों में खरीद-फरोख्त देखने को मिली। वॉल्यूम के लिहाज से इसके बाद अशोक लीलैंड के 1,45,86,135 शेयरों में खरीद-फरोख्त हुई।
अप्रैल ऑटो बिक्री में वृद्धि से ऑटो सेक्टर में रिकवरी देखने को मिली।
अप्रैल में टाटा मोटर्स की बिक्री एक साल पहले की अवधि की तुलना में दो-तिहाई से अधिक बढ़ गई। जबकि हुंडई इंडिया और मारुति सुजुकी की बिक्री कम हो गई।
मारुति सुजुकी की अप्रैल बिक्री में 5.7 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी ने एक साल पहले की अवधि में 1.59 लाख कारों की तुलना में 1.50 लाख कारें बेचीं।
Bajaj Allianz General Insurance के मुख्य निवेश अधिकारी अमित जोशी के अनुसार ऑटो सेक्टर इंटरेस्ट-रेट सेंसिटिव सेक्टर है। खरीदारी के निर्णय में फाइनेंसिंग की लागत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। डिमांड अधिक होने और ब्याज दरें कम होने पर कारोबार में तेजी नजर आती है।
उन्होंने कहा कि यह सेक्टर मंदी के दौर से बाहर आ रहा है और हम अभी भी तेजी के शुरुआती दौर में हैं।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)