Get App

रियल एस्टेट के लिए फिलहाल सब कुछ नजर आ रहा अच्छा, जानिए आगे कहां नजर आ रहे स्पीड ब्रेकर

नीशीत मास्टर का यह भी कहना है कि अगर ग्लोबल मंदी के कारण भारत में भी कोई दबाव बनता है तो रियल एस्टेट सेक्टर के डिमांड पर ज्यादा बड़ा दबाव बनता नजर आ सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 14, 2022 पर 3:46 PM
रियल एस्टेट के लिए फिलहाल सब कुछ नजर आ रहा अच्छा, जानिए आगे कहां नजर आ रहे स्पीड ब्रेकर
ब्याज दरों में बढ़ोतरी के चलते होम लोन महंगे हो सकते हैं। जिसका रियल एस्टेट सेक्टर पर निगेटिव असर पड़ सकता है

SHUBHAM RAJ

ऑटो सेक्टर के अलावा पिछले कुछ हफ्तों के दौरान रियल एस्टेट सेक्टर के भी कुछ स्टॉक जोरदार तेजी में रहे हैं। पिछले 1 महीने के दौरान निफ्टी रियल्टी इंडेक्स सबसे बड़े गेनरों में से एक रहा है। इस अवधि में यह इंडेक्स 7 फीसदी से ज्यादा भागा है। रियल एस्टेट सेक्टर के कुछ स्टॉक्स में तो इस अवधि में 30 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है।

इस सेक्टर की तेजी में वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के दौरान रियल्टी सेल्स में हुई जबरदस्त ग्रोथ का सबसे बड़ा योगदान रहा है। वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में Sobha की बिक्री में अब तक की सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली है। इसी तरह मुंबई स्थित एक रियल्टी कंपनी ओबेराय रियल्टी ने बताया है कि अप्रैल से जून की अवधि में सालाान आधार पर उसकी बिक्री में 4 गुने से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है।

Hem Securities के मोहित निगम का कहना है कि अनबिकी इंवेट्री के घटने और रेजीडेंसियल हाउसिंग की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते रियल एस्टेट सेक्टरों का प्रदर्शन सुधरा है। देश के तमाम शहरों में हाउसिंग की कीमतें प्री-कोविड के पार चली गई हैं। इसके अलावा स्टील आयरन और जैसी कमोडिटी की कीमतों में गिरावट के चलते भी रियल एस्टेट के मार्जिन में सुधार की उम्मीद है। इसके अलावा सरकार स्टैंप ड्यूटी घटाकर रियल एस्टेट सेक्टर को सपोर्ट कर रही है। जिसका फायदा इस सेक्टर को मिल रहा है ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें