एल्युमिनियम और दूसरे मेटल की कीमतों में रिकॉर्ड हाई लगने और भारत सरकार द्वारा एल्युमिनियम पर 5 फीसदी एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाने के साथ ही बाजार जानकारों का मानना है कि मेटल कंपनियों के तिमाही नतीजे जोरदार रहेंगे। इसमें नेशनल एल्युमिनियम कंपनी या NALCO भी शामिल है। स्टॉक मार्केट के एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह शेयर टेक्निकल और फंडामेटल दोनों नजरिए से मजबूत नजर आ रहे है ।
जानकारों का कहना है कि राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाले इस स्टॉक में 95-100 रुपये के बीच ₹137 रुपये के 3 महीने के लक्ष्य के लिए खरीदारी करनी चाहिए।
portfolio के अविनाश गोरक्षकर का कहना है कि पिछले 1 साल में एल्युमिनियम और दूसरे मेटल स्टॉक रिकॉर्ड हाई पर नजर आ रहे है और नियर टर्म में इनमें गिरावट की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। अनुमान है कि अगले महीने आनेवाले कंपनी के नतीजे काफी मजबूत रहेगे। इसके अलावा कंपनी अपने कर्ज की स्थित पर भी नियत्रंण हासिल करने की स्थिति पर भी सफल रही है। ऐसे में फंडामेटल नजरिए से यह स्टॉक काफी मजबूत नजर आ रहा है। यह एक ऐसा क्वालिटी स्टॉक है जिसको अपने पोर्टफोलियो में जोड़ना चाहिए। हालांकि यह एक सरकारी कंपनी है। इसलिए इसकी तेजी सीमित रहेगी। उम्मीद है कि अगले 3 महीने में यह शेयर 135-137 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
इसी तरह GCL Securities के रवि सिंघल की राय है कि भारत सरकार ने एल्युमिनियमऔर दूसरे मेटल सेक्टर पर 5 फीसदी का एंटी डंपिंग ड्यूटी स्टेप लगाया है। NALCO एक क्वालिटी पीएसयू स्टॉक है जो इस समय काफी अच्छे डिस्काउंट पर मिल रहा है। 95-100 रुपये के आसपास मिलने पर इस स्टॉक में 137 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदारी करनी चाहिए।
Choice Broking के सुमीत बगड़िया का कहना है कि NALCO में वर्तमान लेवल पर भी खरीदारी की जा सकती है। इसका शॉर्ट टर्म टार्गेट 110-120 रुपये का होगा। इसके लिए 90 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।
NALCO में राकेश झुनझुवाला की शेयर होल्डिंग
सितंबर 2021 को खत्म हुई शेयर होल्डिंगपैटर्न के मुताबिक राकेश झुनझुनवाला की नाल्को में 2.5 करोड़ शेयरों की यानी 1.36 फीसदी हिस्सेदारी है।