Gainers & Losers: इन स्टॉक्स में आज 6 सितंबर को दिखी सबसे ज्यादा हलचल

Aster DM Healthcare ने भारत में अपनी 200 वीं फार्मेसी खोलने की घोषणा की जिसके बाद कंपनी के स्टॉक में उछाल आया और ये स्टॉक 3 प्रतिशत चढ़ गया

अपडेटेड Sep 06, 2022 पर 6:16 PM
अडानी पावर झारखंड में 1.6 गीगावॉट की फैसिलिटी और बिजली के निर्यात के लिए एक समर्पित ट्रांसमिशन लाइन 16 दिसंबर तक चालू कर देगी। गौतम अडानी के इस ट्वीट के बाद स्टॉक में अपर सर्किट लगा

भारतीय इक्विटी बेंचमार्क मंगलवार 6 सितंबर के सत्र में उतार-चढ़ाव के बीच सपाट नोट पर बंद हुए। आज सेंसेक्स 48.99 अंक या 0.08% की गिरावट के साथ 59,196.99 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 10.20 अंक या 0.06% की गिरावट के साथ 17,655.60 के स्तर पर बंद हुआ।

Adani Power | CMP: Rs 409.30 | आज 6 सितंबर को कंपनी के शेयर का भाव 5 प्रतिशत के ऊपरी सर्किट पर पहुंच गया। अरबपति गौतम अडानी ने दक्षिण एशियाई देश में एनर्जी की किल्लत को दूर करने के लिए पूर्वी भारत में कोयले से चलने वाले प्लांट से बांग्लादेश को साल के अंत से पहले बिजली निर्यात शुरू करने की योजना बनाई है। अडानी ने बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना से मुलाकात करने के बाद एक ट्वीट किया कि अडानी पावर कंपनी झारखंड राज्य में 1.6 गीगावॉट की फैसिलिटी और बिजली के निर्यात के लिए एक डेडीकेटेड ट्रांसमिशन लाइन 16 दिसंबर तक चालू कर देगी।

Pfizer | CMP: Rs 4,316.75 | फर्म ने 31 मार्च, 2023 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए प्रत्येक 10 रुपये (300%) के प्रति इक्विटी शेयर के लिए 30 रुपये के अंतरिम (विशेष) डिविडेंड की घोषणा करने के बाद 6 सितंबर को स्टॉक में एक प्रतिशत की तेजी नजर आई।


Suzlon Energy | CMP: Rs 10.75 | इस शेयर में आज 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। कंपनी को Sembcorp’s renewables subsidiary Green Infra Wind Energy के लिए 180.6 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना लगाने के लिए एक नया ऑर्डर मिलने के बाद शेयर में वृद्धि हुई।

Aster DM Healthcare | CMP: Rs 250 | आज 6 सितंबर को स्टॉक का भाव 3 प्रतिशत से अधिक बढ़ा। कंपनी द्वारा भारत में अपनी 200 वीं फार्मेसी खोलने की घोषणा के बाद समूह स्वास्थ्य सेवा देने वाली कंपनी के स्टॉक में उछाल आया।

Kalpataru Power | CMP: Rs 432 | फर्म ने कहा कि उसे 1,345 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। उसके बाद आज शेयर में लगभग 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

IDBI Bank में सरकार और एलआईसी बेंच सकते हैं अपनी 60% हिस्सेदारी

Delhivery | CMP: Rs 571.05 | एसबीआई म्यूचुअल फंड ने 1 सितंबर को ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए कंपनी में 1.07 लाख से ज्यादा इक्विटी शेयर खरीदे। इससे कंपनी में उसकी हिस्सेदारी 4.98% से बढ़कर 5% हो गई। इसके बाद आज ये स्टॉक हरे निशान में बंद हुआ।

Marksans Pharma | CMP: Rs 53 | कंपनी का शेयर 6 सितंबर को लाल निशान में बंद हुए। कंपनी ने 100 रुपये के फेस वैल्यू के 500,000 7% रिडीमेबल क्युमुलेटिव प्रिफरेंस शेयरों को पूरी तरह से रिडीम किया है। इसके अनुसार 5 सितंबर से कोई जारी और पेड-अप प्रिफरेंस शेयर कैपिटल नहीं है।

Syngene International | CMP: Rs 565.75 | 6 सितंबर को स्टॉक में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बायोकॉन ने सिनजीन इंटरनेशनल में अपनी 69.99 प्रतिशत हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेच दिया। ये डील संभवतः 5 प्रतिशत के डिस्काउंट पर हुई।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।