Gainers & Losers:उतार-चढ़ाव के बीच लाल निशान में बंद हुआ बाजार, इन स्टॉक्स में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

खराब ग्लोबल संकेतों से बाजार में दबाव देखने को मिला । भारी उतार- चढ़ाव के बीच आज बाजार गिरावट पर बंद हुआ । बाजार 2 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ

अपडेटेड May 09, 2022 पर 6:18 PM
Story continues below Advertisement
आज इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

खराब ग्लोबल संकेतों से बाजार में दबाव देखने को मिला । भारी उतार- चढ़ाव के बीच आज बाजार गिरावट पर बंद हुआ । बाजार 2 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ । BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली रही वहीं मिडकैप, स्मॉल कैप शेयरों में गिरावट रही । मेटल, पावर शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही तो वहीं तेल-गैस, रियल्टी, FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला।

कारोबार के अंत सेंसेक्स 364.91 अंक यानी 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 54,470.67 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 109.40 अंक यानी 0.67 फीसदी टूटकर 16,301.85 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

Reliance Industries: CMP: Rs 2,508। आज यह शेयर 4 फीसदी सेज्यादा गिरकर बंद हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 6 मई को अपने नतीजे जारी किए थे। चौथी तिमाही कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 22.7 फीसदी की बढ़त देखने को मिली जो कि उम्मीद से कम रहा। कंपनी की आय में सालाना आधार पर 36.6 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली । कंपनी के बोर्ड ने 31 मार्च 2022 को समाप्त तिमाहीके लिए 8 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का एलान किया है। Goldman Sachs ने इस स्टॉक पर Buy रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए 3200 रुपये का टारगेट दिया है।


Equitas Holdings | CMP: Rs 108.80 | आज यह शेयर 2 फीसदी की तेजी हासिल करने में हासिल रहा है। आरबीआई ने Equitas Holdings और Equitas SFB और Equitas Small Finance Bank के मर्जर को मंजूरी दे दी है। इस खबर के चलते आज यह शेयर जोश में रहा।

Campus Activewear | CMP: Rs 372.65 | आज इस शेयर ने अपने ट्रेडिंग के पहले दिन की शुरुआत 27 फीसदी की बढ़त के साथ की। आज यह शेयर स्टॉक मार्केट में 23.29 रुपये की प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ है।

Tata Power | CMP: Rs 229.95 | आज यह शेयर 6 फीसदी से ज्यादा की कीमजोरी के साथ बंद हुआ है। शेयरखान ने इनवेस्टर्स को भेजे एक नोट में कहा, “टाटा पावर का जोर बिजनेस रिस्ट्रक्चरिंग (CGPL मर्जर) और आरई बिजनेस की उंची ग्रोथ पर है। पावर ट्रांसमिशन में आगाज टिकाऊ अर्निंग ग्रोथ और अर्निंग क्वालिटी के लिहाज से अहम रहेगा। इसके अलावा, फ्यूल कॉस्ट को पूरी तरह राज्यों पर डालने से जुड़े संभावित समझौते से अर्निंग ग्रोथ आउटलुक में सुधार होगा और बैलेंसशीट को मजबूती मिलेगी।”इलारा कैपिटल ने इस स्टॉक पर 22 अप्रैल के बाद से शेयर में 18 फीसदी गिरावट को देखते हुए इसकी रेटिंग बढ़ाकर एक्यूमलेट करते हैं और 258 रुपये प्रति शेयर का टारगेट बरकरार रखा है।”

शेयरखान को टाटा ग्रुप के इस मल्टीबैगर स्टॉक में है जबरदस्त तेजी आनी की उम्मीद, जानिए क्या है टारगेट और स्टॉपलॉस

Shipping Corporation of India | CMP: Rs 117.30 | आज यह शेयर 6 फीसदी टूटा है। हालांकि कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे काफी मजबूत रहे है। चौथी तिमाही के मुनाफे में सालाना आधार पर 77.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। और यह 152 करोड़ रुपये पररहा।

UPL | CMP: Rs 776.65 | आज यह शेयर भी लाल निशान में बंद हुआ है। चौथी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 29.7 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह पिछले साल के इसी अवघि से बढ़कर 1,063 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,379 करोड़ रुपये पर आ गई है।

DCB Bank | CMP: Rs 80.25 | आज यह शेयर 3 फीसदी की बढ़त लेकर बंद होने मे कामयाब रहा। मार्च 2022 में समाप्त तिमाही में कंपनी का मुनाफा 46 फीसदी की बढ़त के सात 113 करोड़ रुपये रहा है। इस अवधि में बैंक के एसेट क्वालिटी में भी सुधार आया है और ब्याज आय में 22.2 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।