Gokaldas Exports के शेयर बीएसई पर आज के कारोबार में 7 फीसदी फिसलकर 319.55 रुपये के अपने 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए। इस गारमेंट और अपरेल बनाने वाली कंपनी के स्टॉक 1 जनवरी 2022 के बाद के अपने निचले स्तर पर जाते नजर आ रहे है। यह इस यह स्टॉक अपने रिकॉर्ड हाई से 38 फीसदी नीचे नजर आ रहे है।
मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक ग्लोबल गारमेंट रिटेलर्स भारतीय एक्सपोर्टरों से अपने अपैरल की कीमतों में कमी करने के लिए कह रही है। उनका कहना है कि क्योंकि कॉटन की कीमतों में 16 फीसदी की गिरावट हुई है और रुपये डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ है। ऐसे में एक्सपोर्टरों को अपने कपड़ों की कीमते कम करनी चाहिए।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि अगर अमेरिका और यूरोप जैसे बड़े बाजारों मे मंदी की स्थिति देखने को मिलती है तो 2023 के स्प्रिंग सीजन में एक्सपोर्ट घटने की संभावना है। जिससे इंडियन अपरैल एक्सपोर्टरों के कारोबार पर निगेटिव असर पड़ेगा।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आगे कहा क भारत में वित्त वर्ष 2022 में 16 अरब डॉलर के कपड़ों का निर्यात किया था। वहीं वित्त वर्ष 2023 में 19 अरब डॉलर के कपड़ों के निर्यात का लक्ष्य रखा गया है। अगर वर्तमान ट्रेंड जारी रहता है तो यह लक्ष्य हासिल करना मुश्किल रहेगा। हालांकि भारतीय एक्सपोर्टर अमेरिका और यूरोप की मंदी का सामना करने के लिए लैटिन अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान, UAEके बाजारों में संभावना तलाश रहे है।
ब्रोकरेज फर्म का यह भी कहना है कि लंबी अवधि में ग्लोबल रिटेलरों की चाइना प्लस पॉलिसी से भारतीय एक्सपोर्टरों को फायदा होगा।
बता दें कि कंपनी की बोर्ड मीटिंग 22 जुलाई 2022 को होने वाली है। इसमें वित्त वर्ष 2023 के पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान किया जाएगा।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)