Google 70 करोड़ डॉलर में खरीदेगा Bharti Airtel में हिस्सेदारी, टेलीकॉम शेयर में दिखा जोरदार उछाल

Google द्वारा Bharti Airtel में लगभग 70 करोड़ डॉलर की हिस्सेदारी खरीदने के अलावा 30 करोड़ डॉलर का निवेश किया जायेगा

अपडेटेड Jan 28, 2022 पर 11:28 AM
Bharti Airtel कंपनी के 7.12 करोड़ शेयर Google को प्रिफरेंशियल बेसिस पर जारी करेगी

भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ( Bharti Airtel) कंपनी द्वारा अमेरिकी प्रौद्योगिकी दिग्गज गूगल (US technology giant Google) के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा के बाद 28 जनवरी को भारती एयरटेल के शेयरों में 6 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला। आज सुबह 9.34 बजे कंपनी का शेयर 711.8 रुपये के भाव पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कारोबार कर रहा था। गूगल द्वारा भारती एयरटेल में 70 करोड़ डॉलर रुपये का निवेश करके हिस्सेदारी खरीदी जायेगी।

भारती एयरटेल कंपनी के 7.12 करोड़ शेयर Google को 734 रुपये के भाव पर प्रिफरेंशियल बेसिस पर जारी करेगी जो कि 27 जनवरी को बंद भाव से 4 प्रतिशत का प्रीमियम भाव है। कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि इक्विटी शेयरों के प्रिफरेंशियल एलॉटमेंट से Google के पास देश के दूसरे सबसे बड़े दूरसंचार ऑपरेटर में 1.28 प्रतिशत हिस्सेदारी हो जायेगी।

Google द्वारा कंपनी में लगभग 70 करोड़ डॉलर की हिस्सेदारी खरीद के अलावा विभिन्न वाणिज्यिक समझौतों को लागू करने के लिए 30 करोड़ डॉलर का और निवेश करेगा।


सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

भारती एयरटेल ने एक बयान में कहा, "अपने पहले वाणिज्यिक समझौते के एक हिस्से के रूप में, एयरटेल और गूगल एयरटेल की व्यापक ऑफरिंग्स तैयार करने के लिए मिलकर काम करेंगे, जिसमें उपभोक्ताओं को इनोवेटिव अफोर्डेबिलिटी प्रोग्राम्स के जरिय से एंड्रॉइड उपकरणों की एक श्रृंखला भी शामिल है।"

टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल ने प्रतिद्वंद्वी Reliance Jio Infocomm के JioPhone Next की तर्ज पर किफायती स्मार्टफोन पर संभावित सहयोग का भी संकेत दिया। भारती एयरटेल ने कहा, "कंपनियां विभिन्न डिवाइस निर्माताओं के साथ साझेदारी करके विभिन्न दाम पर एक स्मार्टफोन खरीदने की बाधाओं को कम करने और अवसरों का पता लगाना जारी रखेंगी।"

भारती एयरटेल ने कहा कि वह Google के नेटवर्क वर्चुअलाइजेशन सॉल्यूशंस लागू करेगी और संभावित रूप से 5G नेटवर्क के लिए इंडिया-स्पेसिफिक नेटवर्क डोमेन का निर्माण करने में भी सहयोग करेगी।

गूगल और अल्फाबेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई (undar Pichai, chief executive officer at Google and Alphabet) ने कहा, "एयरटेल में हमारा वाणिज्यिक और इक्विटी निवेश स्मार्टफोन तक पहुंच बढ़ाने, नए व्यापार मॉडल को सपोर्ट करने के लिए कनेक्टिविटी बढ़ाने और कंपनियों को उनकी डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में मदद करने के लिए हमारे गूगल फॉर इंडिया डिजिटाइजेशन फंड के प्रयासों को और बढ़ाने जैसा है।"

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।