Greenlam Industries के शेयर आज इंट्राडे में 9 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाते नजर आए। कंपनी के बोर्ड ने Smiti Holding and Trading Company को 195 करोड़ रुपये के शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस खबर के चलते आज यह शेयर जोश में नजर आ रहा है।
कंपनी ने इस बारे में जारी एक प्रेस रिलीज में सूचित किया है कि 20 जून को हुई उसकी बोर्ड मीटिंग में Smiti Holding and Trading Company को 309 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 63,10,680 शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
यह प्रस्ताव शेयर होल्डरों की मंजूरी के साथ ही दूसरे वैधानिक मंजूरी के अधीन है। बता दें कि कंपनी की EGM 16 जुलाई को होगी। जिसमें इस मुद्दे पर सदस्यों से मंजूरी ली जाएगी।
फिलहाल 12.10 बजे के आसपास यह शेयर एनएसई पर 22.20 रुपये यानी 7.44 फीसदी की बढ़त के साथ 320 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। इस स्टॉक का आज का लो 287.20 रुपये का है जबकि इसका हाई 328.00 रुपये है। इस स्टॉक का 52 वीक हाई 418.30 रुपये पर है जबकि इसका 52 वीक लो 225.20 रुपये पर है। आज के कारोबार में यह स्टॉक 294.05 रुपये पर खुला था। स्टॉक का वॉल्यूम 113,256 के आसपास नजर आ रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 3,888 करोड़ रुपये पर है।
इस स्टॉक ने 415.90 रुपये का 52 वीक हाई 19 अप्रैल 2022 को छुआ था जबकि 225.48 रुपये का 52 वीक लो 21 जून 2021 को छुआ था। वर्तमान में यह स्ट़ॉक अपने 52वीक हाई से 23.21 फीसदी नीचे नजर आ रहा है जबकि 52 वीक लो से 41.81 फीसदी उपर नजर आ रहा है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।