शुक्रवार को इन शेयरों ने मचाया धमाल, एक्सपर्ट्स से जानिए क्या ये आगे भी करेंगे कमाल

Sun TV Network के स्टॉक में मौजूदा निवेशक बने रहें। इसमें नई खरीदारी भी की जा सकती है। 400 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 460-485 रुपये का लक्ष्य रखें

अपडेटेड Jun 20, 2022 पर 11:27 AM
Story continues below Advertisement
Delta Corp में ओवरसोल्ड जोन से बाउंसबैक रैली की उम्मीद बनी हुई है।

17 जून को दलाल स्ट्रीट पर लगातार छठवें दिन मंदडियों का दबदबा रहा। जिसके चलते सेंसेक्स-निफ्टी 52 वीक का नया लो बनाते नजर आए। सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 51,360 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 67 अंक टूटकर 15,293.50 के स्तर पर बंद हुआ। जो 25 मई 2021 के बाद का सबसे निचला क्लोजिंग लेवल है।

पिछले कारोबारी दिन auto, FMCG, IT, pharma और oil and gas में बिकवाली का दबाव रहा। लेकिन बाजार Bajaj Finance twins, ICICI Bank, Reliance Industries, ITC और HDFC Bank से बाजार को कुछ सपोर्ट मिला।

दिग्गजों की तुलना में छोटे-मझोले शेयरों की गिरावट ज्यादा गहरी रही थी। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.16 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ था। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था। एनएसई पर हर 1 बढ़ने वाले शेयर पर 2 शेयर गिरने वाले शेयर देखने को मिले थे।

हालांकि वौलेटिलिटी में थोड़ी कमी आई थी। वौलेटिलिटी इंडेक्स India VIX 0.48 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 22.76 के स्तर पर आता नजर आया था लेकिन यह अभी भी 20 के स्तर से ज्यादा है। जो बाजार में आगे उतार-चढ़ाव कायम रहने का संकेत है।


शुरुआती ट्रेड में डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे मजबूत आ रहा नजर, जानिए क्या है करेंट भाव

शुक्रवार यानी 17 जून के कारोबार में Delta Corp और Sun TV Network एफएंडओ सेगमेंट के टॉप गेनरों में रहे थे। Delta Corp 12.4 फीसदी की बढ़त के साथ 184.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं Sun TV Network 6 फीसदी उछलकर 433 के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह Elecon Engineering 6 फीसदी की बढ़त के साथ 259.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं Welspun Corp 4 फीसदी की बढ़त के साथ 208.55 के स्तर पर बंद हुआ।

आइए देखते है अब इन शेयरों पर क्या है एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालविया की राय

Delta Corp- इस स्टॉक में ओवरसोल्ड जोन से बाउंसबैक रैली की उम्मीद बनी हुई है। जिन निवेशकों के पास यह स्टॉक है उनको इसमें बने रहने चाहिए जो नई खरीद करना चाहते है वो भी इसमें धीरे-धीरे खरीदारी शुरु कर सकते है। नीचे की इस खरीद के लिए 160 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाए जबकि लक्ष्य 200-225 रुपये का रखा।

Elecon Engineering- इस स्टॉक में भी टेक्निकल इंडिकेटर मजबूती के संकेत दे रहे है। जिनके पास यह स्टॉक है वह इसमें बने रहें। जिनको नई खरीद करनी है वह भी इस स्टॉक में 230-220 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ धीरे -धीरे खरीदारी कर सकते है। आगे यह स्टॉक 280-300 रुपये के स्तर पर जाता नजर आ सकता है।

Sun TV Network- जिनके पास यह स्टॉक है वह इसमें बने रहें। इसमें नई खरीदारी भी की जा सकती है। 400 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 460-485 रुपये का लक्ष्य रखें।

Welspun Corp- जिनके पास यह स्टॉक है वह इसमें बने रहें। इसमें नई खरीदारी भी की जा सकती है। 185-180 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 240-260 रुपये का लक्ष्य रखें।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।