Gujarat Gas के शेयर पिछले 3 दिनों में 9% टूटे, जानिए कीमत में कटौती के बावजूद क्यों खफ़ा है बाजार

जानकारों का कहना है कि गैसोलिन की कीमतों में भी आगे और तेजी आती नजर आ सकती है। जो कि गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के स्वामित्व वाली इस कंपनी के लिए मुश्किल पैदा कर सकती है

अपडेटेड Jun 07, 2022 पर 2:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कमजोर मार्केट में आज भी Gujarat Gas के शेयरों की पिटाई होती नजर आई। आज इंट्राडे में यह शेयर 6 फीसदी से ज्यादा टूटा।

कमजोर मार्केट में आज भी Gujarat Gas के शेयरों की पिटाई होती नजर आई। आज इंट्राडे में यह शेयर 6 फीसदी से ज्यादा टूटा। बीएसई पर यह स्टॉक 786.65 रुपये के अपने 52 वीक हाई से 34 फीसदी नीचे नजर आ रहा है। पिछले 3 दिनों में यह शेयर 9 फीसदी से ज्यादा टूट गया है। फिलहाल 2.20 बजे के आसपास बीएसई पर यह शेयर अभी 25.30 रुपये यानी 4.60 फीसदी की गिरावट के साथ 526.60 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा है।

घरेलू ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने इस स्टॉक की रेटिंग 'hold' से बढ़ाकर 'buy' कर दी है और इसके लिए 625 रुपये का टारगेट दिया है जो इसके वर्तमान लेवल से 16 फीसदी ज्यादा है।

Gujarat Gas में हाल ही में अपने इंडस्ट्रियल सेगमेंट की गैस प्राइस में 5 रुपये प्रति scm की कटौती का ऐलान किया था। आम तौर पर यह माना जाता है कि गैस की कीमतें, कच्चे तेल की कीमतों के समानंतर चलती है लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है। इस खबर के बाद ही इस स्टॉक में गिरावट आनी शुरु हुई है।


शेयर बाजार में शॉक आब्जर्वर की तरह काम कर रहे रिटेल निवेशक: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

कंपनी द्वारा इंडस्ट्रियल गैस की कीमतों में की गई कटौती तभी तक उचित है जब तक क्रूड ऑयल की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल के आसपास घूम रही है। जानकारों का कहना है कि गैसोलिन की कीमतों में भी आगे और तेजी आती नजर आ सकती है। जो कि गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के स्वामित्व वाली इस कंपनी के लिए मुश्किल पैदा कर सकती है। जानकारों का कहना है कि यही वह वजह है कि जो गुजरात गैस को लेकर निवेशकों का सेटीमेंट खराब कर रही है।

इसके अलावा दुनिया के तमाम हिस्सों में खासकर अमेरिका में गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मई के आखिरी हफ्ते में अमेरिका में गैस की कीमतें अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। यह एक और कारण हो सकता है जिसकी वजह से दलाल स्ट्रीट पर Gujarat Gas को लेकर निवेशकों में निराशा देखने को मिल रही है।

निवेशकों का मानना है कि गैस की ग्लोबल कीमतें भारत में गैस की कीमत पर अपना असर दिखा सकती है ऐसे में Gujarat Gas द्वारा कीमतों में की गई कटौती सही समय पर की गई नहीं लगती।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।