HDFC Life Insurance के बोर्ड ने कहा बैठक में फंड जुटाने पर किया जायेगा विचार, शेयर धड़ाम

HDFC Life Insurance कंपनी का बोर्ड 26 अप्रैल को मीटिंग करके फंड जुटाने पर विचार करेगा

अपडेटेड Apr 22, 2022 पर 2:35 PM
Story continues below Advertisement
HDFC Life Insurance के शेयर का 52 हफ्ते का उच्च स्तर 775.65 रुपये 52 हफ्ते के निचला स्तर 497.30 रुपये रहा

एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (HDFC Life Insurance Company) के शेयर की कीमत 22 अप्रैल को दो प्रतिशत से अधिक गिर गई। कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि बोर्ड एक बैठक में फंड जुटाने और लाभांश पर विचार करने जा रहा है। जिसका असर शेयर के भाव पर देखने को मिला और आज के कारोबार में इसमें मंदी नजर आई है। एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की बोर्ड बैठक 26 अप्रैल को होनी है।

इस बैठक में बोर्ड मार्च को समाप्त तिमाही और वर्ष के लिए ऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड वित्तीय नतीजों पर विचार करेगा और उन्हें अनुमोदित करेगा। वित्त वर्ष 2022 के लिए फाइनल डिविडेंड यदि देना हो तो उसकी भी सिफारिश करेगा। ये जानकारी कंपनी ने अपनी प्रेस रिलीज में दी है।

इसके अलावा HDFC Life Insurance Company का बोर्ड एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (Exide Life Insurance Company) के अधिग्रहण के लिए नकद भुगतान करने पर विचार करेगा। कैश के रूप में पेमेंट करने के बाद कैश रिजर्व को मजबूत करने के लिए बोर्ड नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (non-convertible debentures) जारी करके धन जुटाने पर भी विचार करेगा।


ये 5 स्टॉक्स पिछले 3 वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में 30% से ज्यादा उछले, क्या इनमें से है कोई आपके पास?

आज यानी हफ्ते के अंतिम कोराबारी दिन शुक्रवार 22 अप्रैल को 11:48 बजे एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का शेयर बीएसई पर 11.90 रुपये या 2.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 558.15 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

HDFC Life Insurance के शेयर ने 2 सितंबर 2021 को 52 हफ्ते के उच्च स्तर 775.65 रुपये और 8 मार्च 2022 को 52 हफ्ते के निचले स्तर 497.30 रुपये को छुआ था।

वर्तमान में यह शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर से 28.04 प्रतिशत नीचे और 52 सप्ताह के निचले स्तर से 12.24 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।