HDFC Life Q4 results: मुनाफा 12% बढ़कर हुआ 357 करोड़ रुपये, 1.70 रुपये फाइनल डिविडेंड का किया ऐलान

HDFC Life का चौथी तिमाही में मुनाफा 12 प्रतिशत बढ़कर 357 करोड़ रुपये पर पहुंच गया

अपडेटेड Apr 26, 2022 पर 5:07 PM
Story continues below Advertisement
HDFC Life के एमडी और सीईओ विभा पडलकर ने कहा कि हमने पिछले 3 वर्षों में अपने कारोबार को लगभग दोगुना कर दिया है

एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (HDFC Life Insurance Company) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2022 की मार्च में समाप्त तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी कर दिये हैं। सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 12 प्रतिशत बढ़कर 357 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 317 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

कंपनी के बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2022 के लिए 1.70 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।

नतीजे जारी होने के बाद HDFC Life के एमडी और सीईओ विभा पडलकर ने कहा “हमने वित्त वर्ष 2022 में individual WRP में 16% की वृद्धि देखी। इसमें प्राइवेट सेक्टर की 14.8% और सारे सेक्टर्स की कुल मिलाक 9.3% बाजार हिस्सेदारी रही। हमने लगातार ऑलराउंड परफॉमेंस किया और इस इंडस्ट्री में शीर्ष तीन जीवन बीमाकर्ताओं में हमारा स्थान है। 2 साल की महामारी के दौरान बहुत कठिन समय के बावजूद हमारा 2 साल का सीएजीआर 17% रहा जो कि इंडस्ट्री द्वारा की गई 9% की ग्रोथ से लगभग दोगुना रहा।


अप्रैल में ऑल टाइम हाई पर पहुंच सकता है GST कलेक्शन, 1.5 लाख करोड़ होने की उम्मीदः CNBC AWAAZ EXCLUSIVE

मिंट में छपी खबर के मुताबिक विभा ने आगे कहा "APE के संदर्भ में समग्र सुरक्षा में 24% और नए व्यवसाय प्रीमियम के संदर्भ में 47% की वृद्धि हुई। क्रेडिट लाइफ न्यू बिजनेस प्रीमियम में 55% की वृद्धि हुई। रिटायरमेंट साइड पर नजर डालें तो हमारे एन्युइटी बिजनेस में 24% ग्रोथ दर्ज की गई जबकि इंडस्ट्री ग्रोथ 3% रही। अब हमारे नए बिजनेस प्रीमियम में एन्युइटी का योगदान कुल प्रीमियम के पांचवें हिस्से के बराबर होता है। पिछले 3 वर्षों में हमने अपने बिजनेस को लगभग दोगुना कर दिया है।"

आज यानी मंगलवार 26 अप्रैल को एनएसई पर एचडीएफसी लाइफ के शेयर दोपहर के दौरान 1.63% बढ़कर 548.80 पर कारोबार कर रहे थे।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।