एचडीएफसी सिक्योरिटीज के पसंदीदा स्टॉक, SIP के जरिए करा सकते हैं भरपूर कमाई

Thermax पर एचडीएफसी सिक्योरिटीज का कहना है कि कंपनी को देश में ग्रीन एनर्जी पर बढ़ रहे फोकस का फायदा मिलता नजर आएगा

अपडेटेड May 12, 2022 पर 5:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Aegis Logistics ने शेल (Shell) के साथ 10+15 साल का एक करार किया है जिसके तहत वह कोच्ची टर्मिनल में Shell के साथ पेट्रोलियम स्टोरेज सुविधा का उपयोग कर सकेगी

घरेलू ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज ( HDFC Securities) ने निवेशकों के लिए अपने ऐसे चुनिंदा 11 स्टॉक पेश किए हैं जिनमें 6-12 महीने की अवधि के लिए एसआईपी (SIP)के जरिए पैसे लगाकर जोरदार कमाई की जा सकती है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के टॉप पिक्स की इस सूची में Aegis Logistics, Bharti Airtel, CDSL, HPCL, ICICI Bank, ITC, ONGC, Reliance Industries (RIL), State Bank of India (SBI), Thermax और TVS Motor का नाम शामिल हैं।

ब्रोकरेज हाउस ने अपने हाल में जारी एक नोट में कहा है कि Aegis Logistics ने शेल (Shell) के साथ 10+15 साल का एक करार किया है जिसके तहत वह कोच्ची टर्मिनल में Shell के साथ पेट्रोलियम स्टोरेज सुविधा का उपयोग कर सकेगी। इसके अलावा इसने नेशनल ऑयल कंपनी से साल 2022 के लिए LPG का इंटरनेशनल सोर्सिंग टेंडर हासिल किया। मीडियम से लॉन्ग टर्म में कंपनी के मुनाफे में बढ़ोतरी की उम्मीद है।


इस नोट में HPCL के बारे में कहा गया है कि इसकी बाजार हिस्सेदारी काफी अच्छी है और इसका मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क भी मजबूत है। कंपनी अपने रिफाइनिंग क्षमता में भी विस्तार कर रही है। आगे कंपनी को नैचुरल गैस, रिन्यूएबल एनर्जी और पेट्रोकेमिकल पर फोकस का फायदा मिलेगा।

Tata Motors Q4 Result:कंसोलिडेटेड घाटा 7,605 करोड़ रुपये से घटकर 1032.8 करोड़ रुपये पर आया, बिक्री 11.5% घटी

Thermax पर एचडीएफसी सिक्योरिटीज का कहना है कि कंपनी को देश में ग्रीन एनर्जी पर बढ़ रहे फोकस का फायदा मिलता नजर आएगा।

इसी तरह CDSL पर एचडीएफसी सिक्योरिटीज की राय है कि कंपनी ने अपनी सब्सिडियरी CDSL Ventures (CVL) के जरिए KYC/C-KYC जैसे नए कारोबार में कदम रखा है। इसके अलावा यह CDSL Insurance के जरिए इलेक्ट्रोनिक फॉर्म में इंश्योरेंस पॉलिसी रखने के कारोबार में भी है। कंपनी जीएसटी सुविधा प्रोवाइडर के तौर पर भी काम कर रही है। कंपनी को आगे इस डायवर्सिफिकेशन का फायदा मिलता नजर आएगा।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।