वीकली एक्सपायरी को बाजार में तगड़ा दबाव, जानिये अमित सेठ की इंडेक्स पर राय और कमाई के ट्रेडिंग पिक्स

वायदा बाजार में आज STAR, GUJ GAS, CHAMBAL और HAL में लॉन्ग बनते हुए नजर आये

अपडेटेड May 12, 2022 पर 1:18 PM
Story continues below Advertisement
मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ ने आज इंडेक्सेस की स्थिति को देखते हुए इसमें उछाल पर बिकवाली की रणनीति अपनाएं

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में तगड़ा दबाव दिख रहा है। निफ्टी 15900 के नीचे भी फिसल गया है। बैंक निफ्टी आज निफ्टी के मुकाबले कहीं ज्यादा कमजोर है। आज कॉल राइटर्स फिर से हावी दिख रहे हैं। निफ्टी में 16000 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स हावी हैं। वहीं पुट राइटर्स 15700 पर अपनी पोजिशन खिसकाने लगे हैं। बैंक निफ्टी के लिए 34000 की कॉल और 33500 की पुट पर राइटर्स हावी हैं।

ऐसे में ऑप्शंस के आंकड़ों के जरिये हम समझने की कोशिश करेंगे कि आज की वीकली एक्सपायरी के लिए राइटर्स कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस शो में आज के हमारे एक्सपर्ट मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ हैं। अमित ने शानदार कॉल्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी दिया।

फ्यूचर मार्केट में आज के LONG TRADES रोल्स वाले स्टॉक्स


STAR, GUJ GAS, CHAMBAL और HAL

फ्यूचर मार्केट में आज के SHORT TRADES रोल्स वाले स्टॉक्स

PNB, HINDALCO, TRENT और INDUSIND BANK

निफ्टी की रेंज

आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 16400, 16500 और 16600 के लेवल्स पर एक्टिव नजर नजर आये

आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 16200, 16300 और 16800 के लेवल्स पर एक्टिव नजर नजर आये

बैंक निफ्टी की रेंज

आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 34500, 34700 और 35200 के लेवल्स पर एक्टिव नजर नजर आये

आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 34200, 34300 और 34400 के लेवल्स पर एक्टिव नजर नजर आये

मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ की बाजार पर राय

अमित ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि आज वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी ने अपना 16000 का सपोर्ट लेवल ब्रेक कर दिया है। इसमें अब 15670 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। यदि ये स्तर टूटता है तो इसमें 15500 पर सपोर्ट है। वहीं बैंक निफ्टी ने भी 34000 का लेवल ब्रेक कर दिया है। इसमें और गिरावट आई तो ये 32500 के स्तर तक भी जा सकता है।

खिलाड़ी नंबर 1- एक खिलाड़ी ने 3 दिनों में कमाये 9% रिटर्न, आज सभी खिलाड़ियों ने दिये बिकवाली के कॉल्स

अमित ने आगे कहा कि आज निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में कमजोरी नजर आ रही है। इसलिए यदि निफ्टी जब तक 16100-16200 के ऊपर नहीं जाता है और टिकता है और बैंक निफ्टी जब तक 34100 और 34200 के ऊपर नहीं जाता है तब तक इसमें लॉन्ग ट्रेड नहीं बनता है। इसलिए इन लेवल्स तक नहीं जाने तक हमें दोनों इंडेक्स में सेल ऑन राइज यानी कि उछाल पर बिकवाली की रणनीति अपनाकर ट्रेड करना चाहिए।

अमित सेठ के पसंदीदा पिक्स

M&M May Fut : बेचें-859 रुपये, लक्ष्य-845 रुपये, स्टॉपलॉस-870 रुपये

ICICI Bank May Fut : बेचें-702 रुपये, लक्ष्य-685 रुपये, स्टॉपलॉस-710 रुपये

TCS May Fut : खरीदें-3415 रुपये, लक्ष्य-3475 रुपये, स्टॉपलॉस-3380 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः SBIN

अमित सेठ ने आज के सस्ते ऑप्शन के रूप में बैंकिंग स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि एसबीआई की मई सीरीज की 455 के स्ट्राइक वाली पुट 13 से 14 रुपये के स्तर पर खरीदें। इसमें 18 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं, हालांकि इसमें 10 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।