खिलाड़ी नंबर 1- एक खिलाड़ी ने 3 दिनों में कमाये 9% रिटर्न, आज सभी खिलाड़ियों ने दिये बिकवाली के कॉल्स

कुणाल शाह की तीसरे दिन टॉप कॉल MOTHERSON SUMI रही और इसने 3.5% का रिटर्न दिया

अपडेटेड May 12, 2022 पर 12:22 PM
Story continues below Advertisement
प्रदीप होतचंदानी के सुझाये स्टॉक्स ने तीसरे दिन की समाप्ति पर 9.47% का रिटर्न दिया

सीएनबीसी-आवाज़ के स्पेशल शो खिलाड़ी No.1 में इस हफ्ते प्रूडेंट ब्रोकिंग के प्रदीप होतचंदानी, ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ और LKP सिक्योरिटीज के कुणाल शाह के बीच मुकाबला हो रहा है। ये तीनों खिलाड़ी पिछले 3 हफ्तों के विजेता रहे हैं। इसका मतलब है कि इस हफ्ते पिछले 3 हफ्तों के विजेताओं के बीच मुकाबला हो रहा है। इस हफ्ते कोई भी जीते लेकिन निवेशक चाहें तो अपनी सूझ-बूझ और जोखिम पर इनके सुझाये स्टॉक्स में दांव लगाकर कमाई कर सकते हैं।

KHILADI TOP CALLS DAY-3

तीसरे दिन प्रदीप होतचंदानी की टॉप कॉल PERSISTENT SYSTEMS रही जिसने 2.2% का रिटर्न दिया

तीसरे दिन कुणाल शाह की टॉप कॉल MOTHERSON SUMI रही जिसने 3.5% का रिटर्न दिया


KHILADI DAY-3 RETURN

तीसरे दिन की समाप्ति पर प्रदीप होतचंदानी के सुझाये स्टॉक्स ने 9.47% का रिटर्न दिया

तीसरे दिन की समाप्ति पर अमित सेठ के सुझाये स्टॉक्स ने 0.90% का रिटर्न दिया

तीसरे दिन की समाप्ति पर कुणाल शाह के सुझाये स्टॉक्स ने 4.67% का रिटर्न दिया

एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः SELL Ultratech Cement

प्रदीप ने कहा कि इसमें 6150 के स्तर पर बिकवाली करनी चाहिए। इस स्टॉक में 5850 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 6300 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाएं।

ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः SELL Bajaj Finance

अमित ने इस स्टॉक में 5634 के स्तर पर बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 5750 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 5400 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

आईसीआईसीआई बैंक ने मार्केट कैप में एसबीआई को पछाड़ा, अडानी ग्रीन 8वें स्थान पर

LKP सिक्योरिटीज के कुणाल शाह का कमाईवाला शेयरः SELL Balkrishna Industries

कुणाल ने कहा कि इस स्टॉक में 1895 के लेवल पर 1800 रुपये के टारगेट के लिए बिकवाली करें। इसमें 1950 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY Gujarat Gas

अमित ने इस स्टॉक में 550 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 535 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 580 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।