HINDALCO पर कमाई के लिए दिग्गज ब्रोकरेजेस से जानें खरीदें, बेचें या करना है होल्ड

CLSA ने HINDALCO पर रेटिंग को अपग्रेड किया है और इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है

अपडेटेड May 12, 2022 पर 10:09 AM
Jefferies ने Hindalco पर रेटिंग को डाउनग्रेड करके होल्ड रेटिंग देते हुए इसका लक्ष्य भी घटाया है

किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-

CLSA की HINDALCO पर राय

CLSA ने HINDALCO पर राय देते हुए इसमें रेटिंग को अपग्रेड किया है और इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 695 रुपये से घटाकर 580 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसकी Greenfield फैसिलिटी से $800/टन से ज्यादा मुनाफा संभव है। इसका रिस्क रिवार्ड आकर्षक लग रहा है। जबकि एल्युमिनियम एलएमई में इसकी प्राइसिंग 2000 डॉलर से कम होने का अनुमान है।


कैसे रहे NCC और VODA IDEA के नतीजे, अब क्या है इन दोनों स्टॉक्स पर ब्रोकरेजेस की निवेश सलाह

Jefferies की Hindalco पर राय

Jefferies ने Hindalco पर रेटिंग को डाउनग्रेड करके होल्ड रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य भी घटाया है। जेफ्फरीज ने हिंडाल्को का लक्ष्य 700 रुपये से घटाकर 475 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कमजोर ग्लोबल डिमांड आउटलुक और कीमतों में तेज गिरावट कंपनी के लिए निगेटिव संकेत हैं। उन्होंने कहा कि FY23-24 के लिए इसका EPS अनुमान 19-22% घटाया है। दो साल के मजबूत कारोबार के बावजूद कंपनी के EBITDA & EPS में सालाना आधार पर 6-10% की गिरावट देखने को मिल सकती है।

आज यानी 12 मई 2022 को सुबह 10.00 बजे एनएसई पर ये शेयर 3.89 प्रतिशत या 17.15 अंक नीचे 405.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 636 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 359.80 रुपये रहा है।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।